करीना कपूर ने पिंक साड़ी में दिखाया रॉयल अंदाज, 8 Photos महारानी लुक

Published : Sep 17, 2026, 07:56 AM IST

करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Daayra’ के प्रमोशन में बिजी हैं। 16 सितंबर की शाम उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिंक साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इस लुक में करीना का अंदाज बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आ रहा है।

1/8

करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘दायरा’ मूवी के प्रमोशन में बिजी है। बुधवार को मूवी के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पिंक कलर की बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनीं। जिसका फोटोशूट कराया।

2/8

करीना ने हॉट पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर ऑरेंज और गहरे रंग के फ्लोरल प्रिंट नजर आ रहे हैं। साड़ी का हल्का फैब्रिक उनके लुक को खूबसूरत और ग्रेसफुल बना रहा है।

3/8

उन्होंने साड़ी को सिंपल तरीके से ड्रेप किया है, जिससे उनका पूरा लुक काफी क्लासी लग रहा है। साड़ी के साथ करीना ने मैचिंग पिंक ब्लाउज पहना है, जिसकी नेकलाइन उनके लुक को और खूबसूरत बना रही है।

4/8

करीना ने बालों को पीछे की तरफ स्लीक करके लो बन में स्टाइल किया है। बन में लगे फूल उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रहे हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी भी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

5/8

ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने बहुत ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनी हैं। छोटे ईयररिंग्स, हाथों में अंगूठियां और घड़ी के साथ उन्होंने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा है।

6/8

करीना का मेकअप भी काफी सटल है। आई मेकअप को उभारा गया है, जबकि न्यूड टोन लिप्स उनके पूरे लुक के साथ खूबसूरत लग रहे हैं।

7/8

करीना कपूर इन दिनों ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं।

8/8

यह क्राइम-ड्रामा फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी और मलयालम दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में करीना एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.