52 की करिश्मा कपूर लगीं 'कॉलेज गर्ल', 7 Photos में देखें 'लोलो' का ग्लैमरस लुक

Published : Aug 11, 2026, 09:34 AM IST

करिश्मा कपूर 52की उम्र में भी बहुत यंग नजर आती हैं। हाल ही में वो एक इवेंट में पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। स्कर्ट और ब्लेजर में वो कॉलेज गर्ल लग रही थीं। 7 Photos में देखें अदाकारा की ग्लैमरस लुक।

1/7

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी अपने स्टाइल और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। 10 अगस्त को वह एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उनका बेहद स्टाइलिश और यंग लुक देखने को मिला।

2/7

करिश्मा कपूर ने इवेंट के लिए एक बेहद एलिगेंट और मॉडर्न आउटफिट चुना। स्कर्ट के साथ ब्लेजर में उनका लुक काफी क्लासी नजर आया।

3/7

बॉलीवुड की ‘लोलो’ ने अपने आउटफिट को मिनिमल एक्सेसरीज और सटल मेकअप के साथ स्टाइल किया। हाफ पोनीटेल और खूबसूरत स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

4/7

कैमरे के सामने करिश्मा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए और अपने फैशन सेंस से एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके स्टाइल के आड़े नहीं आती।

5/7

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ था और 2026 में वह 52 साल की हैं। इतने सालों के बाद भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस फैंस को काफी इंस्पायर करती है।

6/7

करिश्मा कपूर की पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ थी। यह मूवी 1991 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘बीवी नंबर 1’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

7/7

आमिर खान के साथ आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ करिश्मा कपूर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही। इसके बाद ‘दिल तो पागल है’ में उनके अभिनय ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.