साड़ी पहन खुशी कपूर ने ढाया कहर, 10 Photos में देखें जाह्नवी कपूर की बहन का स्टाइल

Published : Sep 16, 2026, 10:55 AM IST

गणेश उत्सव के मौके पर जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने साड़ी में ब्यूटी बिखेरती नजर आईं। रेड कलर की साड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी 10 तस्वीरें शेयर कीं। 15 सितंबर की शाम शेयर की गई उनकी 10 फोटोज यहां देखें।

1/10

खुशी कपूर गणेश उत्सव पर रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। वो इस लुक में अंबानी फैमिली के यहां गणपति के दर्शन करने पहुंची थीं।

2/10

खुशी कपूर ने गणेश उत्सव के मौके पर लाल रंग की सीक्वेंस वर्क साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

3/10

थ्रेड, जरी और सीक्वेंस के खूबसूरत वर्क वाली रेड साड़ी में खुशी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

4/10

साड़ी के साथ खुशी ने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया था। ब्लाउज के बॉटम पर पर्ल और घुंघरू की डिटेलिंग भी की गई थी।

5/10

ब्लाउज पीछे से बैकलेस था और ऊपर ट्रायंगुलर शेप में लटकन दी गई थी, जो उनके लुक को यूनिक टच दे रही थी।

6/10

जूलरी की बात करें तो खुशी ने डायमंड चोकर पहना था, जो उनकी साड़ी और ब्लाउज के साथ अच्छी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

7/10

ग्लॉसी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था। उनकी खूबसूरत स्माइल इस पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी।

8/10

हेयरस्टाइल की बात करें तो खुशी ने हाई पोनीटेल बनाई थी, जिसे गोटा से सजाया गया था। यह हेयरस्टाइल उनके ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दे रहा था।

9/10

हैवी साड़ी लुक के साथ खुशी ने हाथों में मैचिंग प्लेन चूड़ियां पहनी थीं। जाह्नवी कपूर की बहन का यह ट्रेडिशनल लुक मॉडर्न टच के साथ बेहद प्यारा और ग्लैमरस नजर आ रहा था।

10/10

बता दें कि खुशी कपूर ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.