Toxic Trailer से पहले वायरल हुईं कियारा आडवाणी की ये 8 PHOTO, देखकर फटी रह गईं लोगों की आंखें

Published : Aug 08, 2026, 06:29 PM IST

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले इसकी लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हें देख लोग उनके लुक की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। देखें PHOTOS…

1/8

35 साल की कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक-दो नहीं, बल्कि 8 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

2/8

एक्ट्रेस ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, “अराजकता से लड़ने का इकलौता तरीका अराजकता ही है। मिलते हैं टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर।”

3/8

कियारा आडवाणी ने इन तस्वीरों में 'से नो मोर' ब्रांड का व्हाइट गाउन पहना हुआ है। इस ऑफ़शोल्डर गाउन में कियारा अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही हैं और लोगों को लुभा रही हैं।

4/8

इस खास लुक के लिए कियारा आडवाणी का मेकअप लेखा गुप्ता ने किया है, जबकि उनके बालों को स्टाइल निकिता मेनन ने दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने सभी को क्रेडिट दिया है।

5/8

कियारा आडवाणी की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं। सिर्फ 27 मिनट में इन तस्वीरों में 1 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके थे।

6/8

कियारा की तस्वीरें देखकर उनके फैन्स उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “OMG नाडिया।” एक अन्य यूजर का कमेंट है 'Wow! नीस नाइस पिक कियारा दीदू।" एक यूजर ने लिखा है, “बेंगलुरु नाडिया की दुनिया में एंट्री के लिए तैयार है।”

7/8

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में कियारा आडवाणी लीड रोल निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम नाडिया है। वे फिल्म में यश के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

8/8

'टॉक्सिक' के बारे में और बात करें तो इस फिल्म में कियारा आडवाणी के अलावा भी कई एक्ट्रेसेस दिखाई देंगी, जिनमें नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, हुमा कुरैशी भी शामिल हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.