क्रिस्टल डिसूजा का सुपर सेसी लुक, 7 Photos में देखें 'शरारत' गर्ल की बेपनाह ब्यूटी

Published : Aug 09, 2026, 01:30 PM IST

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 9 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह शिमरी सीक्विन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। आइए, 7 फोटोज में दिखाते हैं उनका ग्लैमरस लुक।

1/7

क्रिस्टल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत स्ट्रैपलेस सीक्विन ड्रेस चुनी। गोल्डन, सिल्वर और हल्के ब्लू शेड्स की चमकदार ड्रेस उनके लुक को और भी खास बना रही है। ड्रेस में दिया गया स्लिट कट उनके पूरे लुक में ग्लैम फैक्टर जोड़ रहा है।

2/7

एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा और न्यूड टोन मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया। स्टेटमेंट ईयररिंग्स, वॉच और रिंग्स उनके लुक को और रॉयल बना रहे हैं।

3/7

क्रिस्टल तस्वीरों में कैमरे की तरफ देखते हुए अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी सॉफ्ट स्माइल और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन इस ग्लैमरस आउटफिट को और खूबसूरत बना रहे हैं।

4/7

क्रिस्टल डिसूजा ने साल 2007 में टीवी शो ‘कहे ना कहे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें घर-घर में असली पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में जीविका वढेरा के किरदार से मिली।

5/7

इसके बाद क्रिस्टल डिसूजा ने ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘बेलन वाली बहू’ और ‘एक नई पहचान’ जैसे शोज में भी काम किया। साल 2019 में वह वेब सीरीज ‘फितरत’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने तरिणी बिष्ट का किरदार निभाया था।

6/7

क्रिस्टल ने बॉलीवुड में ‘चेहरे’ से कदम रखा, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं। इसके बाद वह ‘विस्फोट’ में भी दिखाई दीं।

7/7

2025 में उन्हें रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में आयशा खान के साथ डांस परफॉर्मेंस करते देखा गया। इस गाने में उनका ग्लैमरस अंदाज काफी चर्चा में रहा।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.