36 की उम्र में 26 वाला फिगर, Krishtal Dsouza ने फ्लॉन्ट किया बोल्ड लुक, वायरल हुआ नया फोटोशूट

Published : Jul 31, 2026, 05:45 PM IST

Krystle D'Souza Magazine Photoshoot: क्रिस्टल डिसूजा का टोंड फिगर और ग्लोइंग लुक अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। जल्द ही उनको करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर्स सीजन 2 में देखा जाएगा। अब उनका नया फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है।

1/7

टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने Elle India के लिए कराया गया नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनका बोल्ड और फैशनेबल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। 36 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस, टोंड फिगर और कॉन्फिडेंस को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2/7

इस लुक में क्रिस्टल डिसूजा बेहद कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनका स्टाइलिश आउटफिट और कैमरे के सामने बेबाक पोज पूरे फोटोशूट को हाई-फैशन वाइब दे रहा है। फैंस भी उनके इस अवतार को 'स्टनिंग' और 'गॉर्जियस' बता रहे हैं।

3/7

दूसरे लुक में एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हर किसी का ध्यान खींच लिया। मिनिमल मेकअप, परफेक्ट रेट्रो हेयरस्टाइल और दमदार एक्सप्रेशन उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

4/7

इस तस्वीर में क्रिस्टल का बोल्ड और एलिगेंट अंदाज साफ देखने को मिलता है। उनका कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस हर फ्रेम में नजर आ रहा है। यही वजह है कि फैंस उनकी फिटनेस और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

5/7

फोटोशूट के आखिरी लुक में क्रिस्टल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीवी की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में क्यों गिनी जाती हैं। उनका स्टाइल, एटीट्यूड और कैमरे के सामने सहज अंदाज पूरे शूट को शानदार बना देता है।

6/7

36 साल की उम्र में भी क्रिस्टल डिसूजा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह नियमित वर्कआउट, हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं।

7/7

यही वजह है कि क्रिस्टल डिसूजा का टोंड फिगर और ग्लोइंग लुक अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। आपको बता दें, क्रिस्टल कई साल से इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो कर रही हैं। जल्द ही उनको करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर्स सीजन 2 में देखा जाएगा।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.