7 Photos: कुशा कपिला ने पहनी मनीष मल्होत्रा की लाल साड़ी, सादगी में ग्लैम का तड़का

Published : Sep 28, 2026, 02:15 PM IST

Kusha Kapila Saree Photos: मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी में कुशा कपीला का लुक देखते बन रहा है। हाई नेक सीक्विन ब्लाउज, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल में देखें न्यू फोटोज।

1/6

मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी के मिजवान इवेंट में कुशा कपिला रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची। सोबर साड़ी विद फुल नेक ब्लाउज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया।

2/6

मनीष मल्होत्रा की यह साड़ी स्लीवलेस हाई नेक स्टाइल ब्लाउज संग आती है, जिस पर हैवी शिमरी और सीक्विन वर्क है। ब्लाउज का शाइनी टेक्चर सिंपल साड़ी संग परफेक्ट लगता है।

3/6

सुर्ख लाल साड़ी के साथ कुशा कपिला ने Soft Glam Makeup चुना, जो ड्युई फिनिश संग आता है। गालों पर रोजी ब्लश, चीकबोन्स पर चमकता हाईलाइटर बेस को नेचुरल दिखाता है। जबकि न्यूड लिपस्टिक एलिगेंट और फ्रेश टच दे रही है।

4/6

साड़ी हाईलाइट करते हुए कुशा ने हाफ पिन अप लुक चुना। इसमें बालों को आधा बांधकर खुला छोड़ा जाता है। साथ में सुंदर घने वेव्स हेयर बाउंस दे रहे हैं।

5/6

कुशा कपिला फेमस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत फैशन एडिटर और राइटर के तौर पर की थी। वह अपने कॉमेडी किरदारों जैसे दिल्ली वाली बिल्ली मासी, साउथ दिल्ली गर्ल्स का पैरोडी कैरेक्ट से मशहूर हुई थीं।

6/6

सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद कुशा ने बॉलीवुड फिल्म और OTT प्लेटफॉर्म का कदम रखा। वह अभी तक Thank You For Coming, Sukhee, Selfie, और देहाती लड़के जैसे फिल्मों और शो में नदर आ चुकी हैं। इंस्टा-यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.