24 की उम्र में 250 करोड़ की दौलत! 7 PHOTO में जानें कहां-कहां से कमाई करती हैं जन्नत जुबैर?

Published : Jul 27, 2026, 09:30 AM IST

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' की ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर रहमानी ने अपने नाम कर ली है। जन्नत अभी महज 24 साल की हैं, लेकिन उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से पहचान बनाई है। जानिए उनकी नेट वर्थ, कमाई और करियर से जुड़ी खास बातें।

1/7

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का खिताब जीतने के बाद जन्नत जुबैर रहमानी सुर्खियों में हैं। टीवी, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया में उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी उन्हें सबसे चर्चित यंग स्टार्स में शामिल करती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह शो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट भी मानी जाती हैं।

2/7

29 अगस्त 2001 को मुंबई में जन्मीं जन्नत जुबैर की कथित नेट वर्थ करीब 250 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में यही आंकड़ा सामने आया है। इतनी कम उम्र में यह अचीवमेंट उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल यंग सेलीब्रिटीज में शामिल करती है।

3/7

जन्नत जुबैर टीवी की हाई-प्रोफाइल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। 'लाफ्टर शेफ्स' की फीस सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लेने के लिए उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 18 लाख रुपये दिए गए थे। इससे उनकी डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4/7

सोशल मीडिया जन्नत की कमाई का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 51.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वह एक ब्रांडेड पोस्ट के लिए लगभग 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसी वजह से वह देश की सबसे इफेक्टिव डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स में गिनी जाती हैं।

5/7

जन्नत ने सिर्फ 7 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 2008 में टीवी शो 'चांद के पार चलो' से शुरुआत की। बाद में 'फुलवा' और 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।

6/7

टीवी के साथ-साथ जन्नत फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'आगाह: द वॉर्निंग', 'लव का दि एंड', 'व्हाट विल पीपल से', 'हिचकी' और पंजाबी फिल्म 'कुलचे छोले' में काम किया। हालांकि फिल्मों में उनके रोल सीमित रहे, लेकिन स्क्रीन प्रेजेंस को सराहा गया।

7/7

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' की ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर का स्टारडम और बढ़ गया है। एक्टिंग, सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलिटी शोज़ के दम पर उन्होंने कम उम्र में बड़ी पहचान बनाई है। आने वाले समय में उनके कई नए प्रोजेक्ट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.