59 की माधुरी दीक्षित का ग्लैमरस अवतार, ब्लू गाउन में देखें 'धकधक गर्ल' की 7 गॉर्जियस PHOTO

Published : Aug 08, 2026, 04:15 PM IST

बॉलीवुड की 'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित 59 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं। 8 अगस्त को माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो ब्लू कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। देखें माधुरी की 7 लेटेस्ट तस्वीरें..

1/7

माधुरी दीक्षित ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, नीले रंग में सजी-धजी शाम आ गई। इसके साथ ही उन्होंने बटरफ्लाई का इमोजी भी शेयर किया। माधुरी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

2/7

माधुरी दीक्षित की तस्वीर पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, उफ्फ! वहीं कुछ यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने कहा, ओ माय माशूका। एक अन्य शख्स ने लिखा- गॉर्जियस लेडी।

3/7

बता दें कि माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई की है। माधुरी के करियर की बात करें तो उन्होंने 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

4/7

माधुरी दीक्षित को फिल्म 'तेजाब' (1988) ने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। बाद में फिल्म 'बेटा' के पॉपुलर गाने 'धक-धक' के बाद उन्हें 'धक-धक गर्ल' के नाम से खास पहचान मिली।

5/7

माधुरी अपनी बेहतरीन डांसिंग और खासकर कथक के लिए जानी जाती हैं। माधुरी कई डांस रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं और डांस को लेकर उनकी खास पहचान बनी हुई है। कई दशकों के करियर के बाद भी माधुरी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों और डांस आइकॉन में गिनी जाती हैं।

6/7

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में 'दिल', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन..!' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्म 'दिल' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 2008 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

7/7

माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की। उनके दो बेटे अरिन और रयान हैं। शादी के बाद माधुरी कुछ समय तक अमेरिका में रहीं और बाद में परिवार के साथ भारत वापस आ गईं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.