59 की माधुरी दीक्षित पिंक सूट में लगीं 30 की, 7 Photos में देखें एवरग्रीन लुक

Published : Aug 06, 2026, 02:12 PM IST

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने 6 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिंक सूट में कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो इसमें बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं। आइए दिखाते हैं, अदाकारा की कुछ बेहतरीन लुक।

1/7

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित पिंक कलर के सूट में फोटोशूट कराया। जिसमें वो बेहद ही कम उम्र की लगीं। 59 की अदाकारा का यह लुक देखकर फैंस बेहद खुश दिखें।

2/7

पिंक कुर्ते पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी उनके लुक को और रॉयल बना रही है। एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप रखा था।

3/7

माधुरी दीक्षित मिनिमल ज्वेलरी, वेवी हेयर और न्यूड नेलपॉलिस से लुक को पूरा किया था। फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें 'एवरग्रीन ब्यूटी' कहा तो किसी ने लिखा, "आज भी कोई टक्कर नहीं।"

4/7

59 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस, ग्रेस और मुस्कान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल और खूबसूरती की कोई उम्र नहीं होती।

5/7

1984 में फिल्म अबोध से करियर शुरू करने वाली माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। उनकी शानदार एक्टिंग और डांस ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे फेमस अदाकारा की लिस्ट में शामिल कर दिया।

6/7

माधुरी दीक्षित की कुछ सुपरहिट फिल्मों में तेजाब (1988),राम लखन (1989), दिल (1990), साजन (1991), बेटा (1992, खलनायक (1993), हम आपके हैं कौन (1994), दिल तो पागल है (1997) और देवदास (2002) है।

7/7

फिल्मों के अलावा माधुरी दीक्षित कई डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। वह ओटीटी सीरीज The Fame Game में भी नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.