खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' की 7 वायरल तस्वीर, फुल एक्शन में दिखे भोजपुरी स्टार

Published : Jul 10, 2026, 12:51 PM IST

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'मेहरबान' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। फैमिली इमोशन, दमदार एक्शन और रिश्तों की कहानी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।

1/7

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'मेहरबान' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

2/7

करीब 3 मिनट के ट्रेलर में खेसारी ऐसे शख्स बने हैं, जो अपने परिवार, सम्मान और अपनों की रक्षा के लिए हर मुश्किल से लड़ता नजर आता है।

3/7

फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन का भी दमदार तड़का है। ट्रेलर रिश्तों, त्याग और संघर्ष की कहानी दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।

4/7

खेसारी के साथ मेघाश्री और सपना चौहान लीड रोल में हैं। दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनकी अलग-अलग केमिस्ट्री ट्रेलर का बड़ा आकर्षण बन रही है।

5/7

खेसारी लाल यादव ने कहा, "'मेहरबान' सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं, संघर्ष की मजबूत कहानी है। दर्शकों का प्यार,आशीर्वाद चाहिए।"

6/7

फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है। दमदार डायलॉग, एक्शन और भावुक दृश्य इसे फैमिली एंटरटेनर बनाने की कोशिश करते हैं।

7/7

रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं। निर्देशन स्वर्गीय सुशील कुमार उपाध्याय का और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.