2 बच्चों की मां मीरा राजपूत का जलवा बरकरार, देखें 5 फोटोज

Published : Sep 30, 2026, 12:30 PM IST

Mira Kapoor Photos: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नया फोटोशूट चर्चा में हैं। ऑफ शोल्डर टॉप और लेदर स्कर्ट में मीरा के आउटस्टैंडिंग लुक की तस्वीरें देखें।

1/6

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैशन सेंस के मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं। एक बार उनका नया फोटो शूट सामने आया है, जहां उनका कैजुअल लुक वायरल हो रहा है।

2/6

मीरा ने बेहद स्टाइलिश इंडो वेस्टर्न लुक कैरी किया है। जहां ऑफ व्हाइट ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप पर कलरफुल एंब्रॉयडरी है, किनारों पर डाई अप डोरी डिटेलिंग इसे मॉडर्न लुक देती है। इस एंब्रॉयडर्ड टॉप के साथ मीरा कपूर ने हाई वेस्टेड ब्लैक लेदर स्कर्ट वियर की है।

3/6

ऑफ शोल्डर स्टाइल को बैलेंस करते हुए मीरा ने डिस्क स्टाइल एंटीक स्टेंटमेंट देने वाले गोल्डन इयररिंग्स पहने हैं। साथ में डबल ड्रॉप डैंगलर डिजाइन ओवरऑल विंटेज लग रहे हैं।

4/6

हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें, मीरा ने फ्यूजन स्टाइल चुनते हुए बालों को सॉफ्ट नेचुरल वेव्स में खुला रखा है, जो उनके चेहरे को फ्रेम करता है। जबकि मेकअप न्यूड और सटल है।

5/6

बता दें कि मीरा राजपूत का जन्म 7 सितंबर 1994 को दिल्ली में हुआ था। वह किसी भी बॉलीवुड खानदान से नहीं आती हैं, बल्कि उनके पिता विक्रमादित्य राजपूत कारोबारी हैं। मीरा 2015 में एक्टर शाहिद कपूर से शादी के बाद सुर्खियों में आईं।

6/6

वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा बिजनेस वुमन होने के साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह Akind नाम के स्किनकेयर ब्रांड की को फाउंडर हैं। जबकि 2025 में उन्होंने मुंबई में धुन नाम का वेलनेस सेंटर शुरू किया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.