Mirzapur The Movie: बीना भाभी पर चढ़ा सावन का रंग, ग्रीन साड़ी पहन यूं इठलाईं Rasika Dugal

Published : Aug 12, 2026, 07:30 PM IST

Beena Bhabhi Green Saree Sawan Look: Mirzapur The Movie की रिलीज को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने हाल ही में सावन लुक की ग्रीन साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं उनके ये 6 अलग-अलग लुक्स।

1/7

Mirzapur The Movie की रिलीज को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में रसिका दुग्गल एक बार फिर बीना त्रिपाठी उर्फ बीना भाभी के चर्चित किरदार में नजर आएंगी। इसी बीच उनकी ग्रीन साड़ी में सामने आई नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा है। इन तस्वीरों में रसिका का अंदाज कभी बेहद रॉयल, तो कभी सादगी भरा नजर आ रहा है। आइए देखते हैं उनके ये 6 अलग-अलग लुक्स।

2/7

पहली तस्वीर में रसिका दुग्गल हल्के ग्रीन और गोल्डन टोन वाली खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर किया गया बारीक वर्क उनके पूरे लुक को बेहद शाही बना रहा है। खुले बालों और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ रसिका कैमरे की तरफ पीछे मुड़कर देखती नजर आती हैं। उनका यह पोज बेहद एलिगेंट लग रहा है।

3/7

दूसरी तस्वीर में रसिका का साइड प्रोफाइल खास अट्रैक्शन बन गया है। बालों को पीछे की तरफ बांधकर उन्होंने अपने लुक को और भी क्लासी रखा है। कानों में झुमके, गले में नेकलेस और हाथों में चूड़ियां उनके ट्रेडिशनल अवतार को पूरा कर रही हैं। इस तस्वीर में उनका एक्सप्रेशन बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरा नजर आता है।

4/7

तीसरी तस्वीर में रसिका साड़ी के साथ पहनी गई अपनी ट्रेडिशनल ज्वेलरी को फ्लॉन्ग दिखाई दे रही हैं। उनका यह पोज काफी नेचुरल ग्रेस दिखा रहा है। ग्रीन साड़ी, गोल्डन ज्वेलरी और खुले बालों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी बना रहा है।

5/7

इस तस्वीर में रसिका कैमरे के सामने सीधे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। यहां उनका पूरा साड़ी लुक साफ नजर आ रहा है। हाथों में मैचिंग ग्रीन ग्लास चूड़ियां और गले में नेकलेस के साथ उनका अंदाज काफी सॉफ्ट और ग्रेसफुल है। इसमें उनकी साड़ी के साथ कट स्लीव ब्लाउज का डिजाइन भी साफ दिखाई देता है। उनकी गोल्डन ज्वेलरी और ग्रीन साड़ी इस पूरे लुक को बेहद रॉयल टच देती है।

6/7

सावन में रसिका का पूरा लुक एक फ्रेम में नजर आ रहा है। इस तस्वीर में उनका पूरा ट्रेडिशनल अवतार सबसे ज्यादा उभरकर सामने आता है। साड़ी, ज्वेलरी और उनका कॉन्फिडेंट पोज मिलकर इस लुक को फोटो गैलरी का शानदार फिनिश देते हैं।

7/7

रसिका दुग्गल का यह नया ग्रीन साड़ी लुक बीना भाभी के ग्लैमरस और रॉयल अंदाज की झलक देता है। हालांकि फिल्म में उनका किरदार किस तरह कहानी को आगे बढ़ाएगा, यह तो Mirzapur The Movie देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इन तस्वीरों से इतना जरूर साफ है कि बीना भाभी का स्टाइल इस बार भी फैंस का ध्यान खींचने वाला है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.