बीना त्रिपाठी ने बढ़ाया ग्लैमर का पारा, 6 तस्वीरों में दिखा ‘मिर्जापुर’ स्टार का हसीन अंदाज

Published : Aug 18, 2026, 06:21 PM IST

Rasika Dugal glamorous photos: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने फेमिना के लिए ग्लैमरस फोटोशूट कराया और 18 अगस्त को इंस्टा में पोस्ट किया। व्हाइट नेट गाउन से ब्लैक डीप नेक ड्रेस तक, 6 PHOTOS में देखें एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज।

1/6

'मिर्जापुर: द मूवी' की अभिनेत्री रसिका दुगल ने हाल ही फेमिना के लिए बेहद ग्लैमरस फोटोशूट कराया। व्हाइट नेट गाउन में एक्ट्रेस किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थीं।

2/6

फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल लेकिन बेहद स्टाइलिश रखा। उन्होंने हल्की-फुल्की ज्वेलरी को चुना, जो उनके आउटफिट की खूबसूरती को बिना ओवरडू किए निखार रही थी। वहीं, जेल-बेस्ड स्लीक हेयरलुक ने उनके पूरे अंदाज में मॉडर्न और ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

3/6

रसिका दुगल अपनी अच्छे स्वभाव और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 'मिर्जापुर' में बीना त्रिपाठी के रोल ने उन्हें खूब पहचान दिलाई। साड़ी की छवि से बाहर निकलकर एक्ट्रेस का ये फोटोशूट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

4/6

आंखों और खामोशी से भाव व्यक्त करने की एक्ट्रेस की कला दर्शकों के दिलों तक पहुंचती है। अब मिर्जापुर फिल्म में दर्शक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

5/6

वेब सीरीज 'मिर्जापुर', 'दिल्ली क्राइम', 'किस्सा', और 'लूटकेस' में एक्ट्रेस की नैचुरल एक्टिंग दर्शकों के दिलों में छा गई थी।

6/6

एक्ट्रेस ने फेमिना फोटोशूट के लिए एक नहीं बल्कि कई ग्लैमरस वेस्टर्न आउटफिट में फोटोशूट कराएं। ब्लैक डीप नेकलाइन कट ड्रेस में एक्ट्रेस का डीसेंट लुक वाकई देखने लायक है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.