मिर्जापुर द मूवी ट्रेलर लॉन्च की 10 तस्वीरें: साड़ी में कमाल लगीं बीना भाभी, कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक पहुंचे ये CELEBS

Published : Aug 12, 2026, 05:08 PM IST

मुंबई में मंगलवार को फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म और वेब सीरीज से जुड़े कई कलाकार एक साथ नजर आए। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल समेत कई सेलेब्स ने पोज दिए।

1/10

मिर्जापुर द मूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट रसिका दुग्गल उर्फ बीना भाभी, अली फजल उर्फ गुड्डू पंडित और कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी। रसिका दुगल, जिन्हें 'मिर्जापुर' में बीना भाभी के किरदार के लिए जाना जाता है, साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

2/10

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुगल ने एक साथ कैमरे के सामने पोज दिए। सभी कलाकारों की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया।

3/10

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने भी इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और मीडिया के लिए फोटो खिंचवाई।

4/10

गुड्डू पंडित के किरदार से मशहूर अभिनेता अली फज़ल भी ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। उन्होंने फैंस और मीडिया का अभिवादन किया।

5/10

ट्रेलर लॉन्च में शीबा चड्ढा, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, अनंग्शा बिस्वास और सोनल चौहान ने भी एक साथ फोटो क्लिक कराई। सभी कलाकार अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आए।

6/10

इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु और अभिषेक बनर्जी ने एक साथ पोज़ दिए। यह तस्वीर कार्यक्रम की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल रही।

7/10

इवेंट में अभिनेता शाजी चौधरी और अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास भी नजर आए। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

8/10

अभिनेता जितेंद्र कुमार ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैमरे के सामने पोज़ दिए। उनके सिंपल और क्लासी लुक को भी काफी पसंद किया गया।

9/10

अभिनेत्री सोनल चौहान भी ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

10/10

'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.