मौनी रॉय का 4 BHK घर है बेहद आलीशान,10 Photos में 25 करोड़ के फ्लैट का देखें शानदार इंटीरियर

Published : Sep 02, 2026, 09:45 AM IST

मौनी रॉय के मुंबई वाले 4 BHK घर की झलक सामने आई है। बेज इंटीरियर, स्टाइलिश आर्टवर्क, बड़ी खिड़कियां, शानदार सिटी व्यू और कोजी लाइब्रेरी इस घर को बेहद खास बनाते हैं। 11 तस्वीरों में देखें 'नागिन' फेम मौनी के घर का कोना-कोना।

1/10

टीवी की 'नागिन' से घर-घर में पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। अब उनके खूबसूरत मुंबई वाले घर की झलक सामने आई है।

2/10

मौनी रॉय ने हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान को अपने घर का टूर कराया। अदाकारा का यह 4 BHK अपार्टमेंट मुंबई में स्थित है और यहां से शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है।

3/10

मौनी के घर में दाखिल होते ही बड़ा ओपन-लेआउट लिविंग और डाइनिंग एरिया नजर आता है। लिविंग रूम में क्रीम और बेज जैसे सॉफ्ट शेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे स्पेस को शांत और एलिगेंट लुक देते हैं।

4/10

कमरे में एक बड़ा क्रीम कलर का सोफा रखा है। इसके साथ ग्रे एक्सेंट चेयर और अलग-अलग शेप के सेंटर टेबल इंटीरियर को मॉडर्न टच देते हैं। यहां फर्नीचर कम है, लेकिन हर पीस को सोच-समझकर चुना गया है।

5/10

मौनी के घर का डेकोर पूरी तरह सादा नहीं है। न्यूट्रल बैकग्राउंड के बीच बड़े और अट्रैक्टिव आर्टवर्क कमरे में एक अलग पहचान बनाते हैं। खासकर ब्लैक एंड व्हाइट आर्ट पीस कमरे का ध्यान खींचता है।

6/10

डाइनिंग एरिया में लगे मिरर भी इंटीरियर को ज्यादा खुला और रोशन दिखाने में मदद करते हैं। शाम के समय लाइटिंग और खूबसूरत चांदेलियर घर के माहौल को और गर्मजोशी भरा बना देते हैं।

7/10

लिविंग रूम से जुड़ा डाइनिंग एरिया भी उसी सॉफ्ट और एलिगेंट कलर पैलेट को फॉलो करता है। यहां डार्क टोन की डाइनिंग टेबल के साथ हल्के रंग की कुर्सियां रखी गई हैं।

8/10

मौनी रॉय के घर की उन चीजों में से एक जो खास तौर पर ध्यान खींचती है, वह है उनका रीडिंग और लाइब्रेरी कॉर्नर। किताबों और सजावटी चीजों से सजा यह हिस्सा घर के बाकी ग्लैमरस स्पेस से अलग एक शांत माहौल देता है।

9/10

मौनी रॉय का किचन न्यूट्रल शेड्स से थोड़ा अलग है। उन्होंने कैबिनेट का कलर डार्क ब्लू रखा है। जो किचन को ग्लॉसी लुक देता है।

10/10

मौनी रॉय की बालकनी भी काफी स्पेसियस है। जहां वो अपनी शाम और सुबह गुजारती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां से शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की टैरेस भी नजर आती है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.