40 की उम्र में मौनी रॉय का नहीं थम रहा ग्लैम, 8 Photos में देखें अदाकारा का बाली उमर वाला लुक

Published : Jul 28, 2026, 08:37 AM IST

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं मौनी रॉय ने 27 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का ध्यान खींच लिया। आइए दिखाते हैं, उनके कुछ खूबसूरत अंदाज।

1/8

तस्वीरों में मौनी रॉय ने पर्पल और व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके लुक को देखकर लग ही नहीं रहा है कि अदाकारा 40 साल की हैं।

2/8

मौनी रॉय ने व्हाइट बेस पर पर्पल फ्लोरल प्रिंट वाली स्टाइलिश ड्रेस पहनी है। फिटेड बोडिस और फ्लेयर्ड स्कर्ट वाली यह ड्रेस उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रही है।

3/8

उन्होंने अपने आउटफिट को न्यूड मेकअप, सॉफ्ट वेवी हेयर और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। इस तरह का लुक आप किसी भी पार्टी में ट्राई करके फ्रेश और यंग दिख सकती हैं।

4/8

मौनी ने फोटोशूट के लिए सिंपल बैकड्रॉप चुना, जिससे पूरा फोकस उनके आउटफिट और स्टाइल पर बना रहा। बिना ज्यादा ज्वेलरी और ओवरड्रामेटिक मेकअप के भी उनका फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

5/8

मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर इंटरनेशनल ट्रिप्स, फैशन शूट्स, डिजाइनर आउटफिट्स और लग्जरी ब्रांड्स के साथ देखा जाता है।

6/8

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'देवों के देव...महादेव' और 'नागिन' जैसे सुपरहिट शोज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

7/8

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 'गोल्ड', 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा', 'मेड इन चाइना' और 'ब्लैकआउट' जैसी फिल्मों में काम किया।

8/8

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अपने आने वाले फिल्म और ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वो 'बॉम्बे स्टोरीज', 'अब होगा हिसाब', में दिखेंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.