सलमान की हीरोइन नयनतारा का स्टनिंग लुक, व्हाइट साड़ी में दिखीं अप्सरा-10 PHOTOS

Published : Aug 22, 2026, 01:05 PM IST

'टॉक्सिक' की अदाकारा नयनतारा ने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। अदाकारा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर अपनी नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट किया। आइए दिखाते हैं, 10 फोटोज में उनका वायरल लुक।

1/10

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी में नजर आईं।

2/10

नयनतारा ने आइवरी शेड की सिल्क-लिनन साड़ी पहनी थी, जिस पर बेहद पतली गोल्डन जरी बॉर्डर थी। व्हाइट शीयरी साड़ी में वो रॉयल लुक दे रही हैं।

3/10

अदाकारा ने व्हाइट साड़ी को स्लीवलेस हाई-नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस लुक को ज्यादा हैवी बनाने के बजाय एक्ट्रेस ने मिनिमल स्टाइलिंग को चुना।

4/10

गले में मल्टी-लेयर्ड गोल्ड चोकर, हाथ में गोल्ड बैंगल्स और दूसरी कलाई पर लग्जरी वॉच उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी।

5/10

कानों में डायमंड स्टड्स और माथे पर लाल बिंदी ने ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बना दिया। बालों को उन्होंने ब्रेडेड बन में बांधा था, जिसमें गजरा भी लगाया था।

6/10

नयनतारा ने इस लुक में सॉफ्ट स्मोकी आईज, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और लाल बिंदी का इस्तेमाल किया। मिनिमल मेकअप के साथ उनका नैचुरल ब्यूटी लुक काफी निखरकर सामने आया।

7/10

नयनतारा साउथ की फेमस अदाकारा हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की 'जवान' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं।

8/10

नयनतारा सलमान खान के साथ ‘द मॉन्स्टर’ में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

9/10

यश के साथ वो ‘टॉक्सिक’ मूवी में दिखेंगी। 26 अगस्त को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि नयनतारा एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। वह Rowdy Pictures प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हैं।

10/10

नयनतारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्ममेकर विग्नेश शिवन से शादी की है। जून 2022 में दोनों ने शादी की। कपल के दो बेटे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.