TV की 'संस्कारी' बहू ने दिखाया बोल्ड अवतार, 8 PHOTO में निया शर्मा का गॉर्जियस Look

Published : Aug 09, 2026, 12:36 PM IST

निया शर्मा टीवी की मोस्ट स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। हाल ही में निया ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 8 तस्वीरों में देखें निया का लेटेस्ट फैशन...

1/8

निया शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- नो कट्स, नो बट्स, नो कोकोनट्स…। उनकी इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए निया की तारीफ की।

2/8

अर्जुन-निया को जोड़कर बनाए गए एक फैनपेज से यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, स्प्लिट्सविला में यह मेरा सबसे पसंदीदा लुक था। आउटफिट, मेकअप, वह नथ..सब कुछ कितनी आसानी से एक साथ इतना शानदार लग रहा था। यह वाकई बहुत खूबसूरत और यादगार है।

3/8

बता दें कि निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। उनका जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था। निया ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की और Mass Communication में ग्रेजुएशन किया है।

4/8

निया शर्मा ने ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें सही पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी चौधरी का किरदार निभाकर मिली।

5/8

निया शर्मा ने टीवी सीरियल 'जमाई राजा' में रोशनी पटेल का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। शो में उन्होंने कई रोमांटिक इंटीमेट सीन्स देकर सनसनी मचाई थी।

6/8

निया शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वो ‘ट्विस्टेड’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार निया को 'लाफ्टर शेफ' में देखा गया।

7/8

इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर अपने फैशन, ट्रैवल और फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं।

8/8

बता दें कि निया शर्मा को कई बार बोल्ड आउटफिट पहनने की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, एक्ट्रेस को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.