निक्की तंबोली का आलीशान आशियाना, 6 Photos में देखें इनसाइड लग्जरी इंटीरियर्स

Published : Jul 26, 2026, 02:24 PM IST

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निक्की तंबोली का घर उनकी पर्सनैलिटी की तरह ही स्टाइलिश और लग्जरी है। मॉडर्न इंटीरियर, सॉफ्ट कलर पैलेट और खूबसूरत डेकोर एलिमेंट्स से सजा यह घर आराम और एलिगेंस का शानदार मेल है। आइए देखते हैं उनके घर की कुछ खास झलकियां।

1/6

दक्षिण भारतीय फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली निक्की तंबोली का मुंबई में शानदार आशियाना है। यहां पर हम उनके घर की कुछ झलकियां दिखाते हैं, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

2/6

घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा और खुला है। यहां न्यूट्रल शेड्स के सोफे, स्टाइलिश सेंटर टेबल और मॉडर्न लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी पूरे कमरे को और भी खूबसूरत बनाती है।

3/6

लिविंग में डायनिंग टेबल लगाया गया है। ऑफ व्हाइट चेयर के साथ वुडन डाइनिंग टेबल लगाया गया है। दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग है। ग्रीनरी के लिए इंडोर प्लांट लगाया गया है।

4/6

घर की बालकनी को ग्रीन प्लांट्स और आरामदायक बैठने की व्यवस्था से सजाया गया है। सुबह की चाय या शाम की कॉफी के लिए यह स्पेस बेहद शांत और सुकून भरा लगता है।

5/6

निक्की तंबोली का वॉर्डरोब डार्क कलर का रखा गया है। बड़ा सा कर्वी मिरर लगाया गया है। निक्की तंबोली यहां पर तैयार होकर कुछ इस तरह से पोज देती हैं।

6/6

निक्की तंबोली का किचन मॉड्यूलर है। छोटे से किचन का इंटीरियर काफी स्मार्ट तरीक से किया गया है। जिसकी वजह से जगह की कमी नहीं खलती हैं।  बता दें कि निक्की तंबोली ने हिंदी टेलीविजन और रियलिटी शोज़ में अपनी पहचान बनाई। 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'द खत्रा खत्रा शो', 'एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल' और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.