साड़ी में Niti Taylor का दिखा क्लासी अंदाज, 10 Photos पर अटकेंगी नजरें

Published : Sep 18, 2026, 11:19 AM IST

निती टेलर टीवी की फेमस अदाकारों में से एक है। हाल ही में एक्ट्रेस साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। जो वायरल हो रही है। यहां पर हम उनकी 10 ब्यूटीफुल लुक दिखा रहे हैं, जिसे आप फेस्टिव सीजन में रिक्रिएट कर सकती हैं।

1/10

निती टेलर ने इन तस्वीरों में गहरे ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। साड़ी पर पूरे हिस्से में बारीक और रंग-बिरंगी एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही है। बॉर्डर पर भी हैवी डिजाइन इसे और खास बना रहा है।

2/10

साड़ी को निती ने मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। ब्लाउज का डिजाइन उनके पूरे लुक को मॉडर्न टच दे रहा है। साड़ी का पल्लू उन्होंने एक तरफ से ड्रेप किया है, जिससे उनका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ग्लैमरस भी लग रहा है।

3/10

निती ने साड़ी के साथ हैवी चोकर नेकलेस पहना है। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। हाथों में उन्होंने गोल्डन और स्टोन वर्क वाली चूड़ियां पहनी हैं।

4/10

उनकी जूलरी का सिलेक्शन साड़ी की हैवी एम्ब्रॉयडरी के साथ अच्छी तरह मैच करता नजर आ रहा है।

5/10

लुक को पूरा करने के लिए निती ने ग्लोइंग मेकअप चुना। आंखों पर ब्लैक आईलाइनर और काजल उनके लुक को और उभार रहे हैं, जबकि न्यूड शेड की लिपस्टिक उनके चेहरे पर सॉफ्ट टच दे रही है।

6/10

बालों को उन्होंने पीछे की तरफ लो बन में स्टाइल किया है। चेहरे पर आगे की तरफ छोड़ी गई कुछ लटें उनके हेयरस्टाइल को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक दे रही हैं।

7/10

निती की इन 10 तस्वीरों में उनका अलग-अलग पोज और एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है। कहीं वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं, तो कहीं उनका साइड पोज साड़ी और जूलरी को हाइलाइट कर रहा है।

8/10

निती टेलर ने महज 15 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का बंधन' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'कैसी ये यारियां' में नंदिनी मूर्ति के किरदार से मिली।

9/10

इसके अलावा निती 'गुलाम', 'इश्कबाज' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

10/10

निती ने 'झलक दिखला जा 10' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। हाल में वो अमेजन प्राइम पर रियलिटी शो 'अलायंस' में दिखी थीं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.