6 Photos: Nora Fatehi का ग्लैमरस स्टाइल, फुल लेंथ गाउन में दिखाईं अदाएं

Published : Oct 02, 2026, 11:36 AM IST

Nora Fatehi: नोरा फतेही का ऑफ-व्हाइट फ्लोर-लेंथ गाउन लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया। फिटेड ड्रेस, वेवी हेयर और मिनिमल ज्वेलरी से लें फैशन इंस्पिरेशन।

1/6

Nora Fatehi अपने ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इस बार उनका ऑफ-व्हाइट फ्लोर-लेंथ गाउन बेहद सॉफ्ट और रॉयल अंदाज में नजर आया। फिटेड सिल्हूट, खुले वेवी बाल और मिनिमल मेकअप ने उनके पूरे लुक को ऐसा एलिगेंट टच दिया।

2/6

नोरा ने सॉफ्ट ऑफ-व्हाइट शेड की फिटेड ड्रेस पहनी है। ऊपर से बॉडी-फिटेड डिजाइन और नीचे की फ्लोई, फ्लोर-लेंथ स्कर्ट इस आउटफिट को बेहद ग्रेसफुल बना रही है।

3/6

नोरा ने इस लुक के साथ हैवी ज्वेलरी को अवॉइड किया है। नेकलाइन पर सटल सिल्वर नेकलेस, छोटे ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट जैसे मिनिमल एक्सेसरीज नजर आ रहे हैं। ब्लैक मिनी बैग के साथ यह कॉम्बिनेशन खूबसूरत कंट्रास्ट भी दे रहा है।

4/6

नोरा ने बालों को खुला रखते हुए लंबी सॉफ्ट वेव्स चुनी हैं। फ्रंट में हल्की फ्रिंज और चेहरे के आसपास गिरती लटें उनके लुक को सॉफ्ट और फेमिनिन बना रही हैं।

5/6

मेकअप में नोरा ने ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप, हल्का ब्लश और न्यूड-पिंक लिप्स को प्राथमिकता दी है। मेकअप न तो बहुत बोल्ड है और न ही ओवरडन, जिससे पूरा ध्यान उनके आउटफिट और फीचर्स पर बना रहता है।

6/6

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक और डांस प्रोजेक्ट्स में भी लगातार एक्टिव हैं। बॉलीवुड के अलावा वह साउथ सिनेमा और इंटरनेशनल म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.