'ऑपरेशन सफेद सागर' की दीया मिर्जा ने साड़ी में फ्लॉन्ट किया संस्कार, 8 Photos में देखें खूबसूरती

Published : Jul 31, 2026, 04:00 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 31 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ट्रेडिशनल लुक में सजी दीया की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया। यहां देखें 'ऑपरेशन सफेद सागर' की अदाकारा के 8 फोटोज।

1/8

'इक्का' के बाद अब दीया मिर्जा 'ऑपरेशन सफेद सागर' में एक्टिंग करती नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स पर यह वेब सीरीज 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

2/8

'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर आयोजित इवेंट में दीया मिर्जा साड़ी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कुछ फोटोशूट कराएं, जिसमें वो बहुत ही हसीन लग रही थीं।

3/8

दीया मिर्जा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'Operation Safed Sagar का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मुझे इस असाधारण कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह कहानी हमारे असली नायकों के बारे में कुछ शानदार लोगों ने बड़े खूबसूरत तरीके से सुनाई है।

4/8

दीया मिर्जा ने इवेंट के लिए प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवेलस बैकलेस ब्लाउज चुना था। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकलेस, झुमकों, चूड़ियों और छोटी-सी बिंदी के साथ पूरा किया था।

5/8

खुले लंबे बाल और न्यूड मेकअप ने उनके ट्रेडिशनल अवतार में चार चांद लगा दिए। ड्रेसिंग रूम में क्लिक कराई गई इन तस्वीरों में दीया कैमरे के सामने बेहद कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल नजर आईं।

6/8

43 का उम्र में दीया मिर्जा आज भी 25 की लगती हैं। उनकी इस ब्यूटी को देखकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें 'Timeless Beauty' कहा तो किसी ने लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी खूबसूरती और निखरती जा रही है।

7/8

9 दिसंबर 1981 को जन्मीं दीया मिर्जा 2000 में उन्होंने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीती थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी नेचुरल ब्यूटी और दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई।

8/8

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में दिखी थीं। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार 'धक धक' में देखा गया था। अब वो 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आएंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.