पलक तिवारी डीप नेक सूट में लगी गॉर्जियस हसीना, 7 Photos से नहीं हटेगी नजर

Published : Sep 13, 2026, 11:10 AM IST

श्वेता तिवारी की लाडली पलक तिवारी अपनी ब्यूटी और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। 12 सितंबर को एक्ट्रेस ने कुछ सुंदर तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें उनका देसी लुक देखने को मिला। आइए दिखाते हैं, पलक की 6 फोटोज जिससे नहीं हटेगी नजर।

1/6

पलक सेज ग्रीन और गोल्डन शेड के खूबसूरत अनारकली में नजर आ रही हैं। सूट पर अलग-अलग तरह की कढ़ाई और प्रिंटेड पैटर्न इसे काफी रॉयल लुक दे रहे हैं।

2/6

इसके अपर पोर्शन पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट और हैवी डिटेलिंग दिखाई दे रही है। डीप नेकलाइन वाले इस आउटफिट को पलक ने बेहद खूबसूरती से कैरी किया है।

3/6

श्वेता तिवारी की लाडली पलक ने अपने लुक को स्टेटमेंट झुमकों और गोल्डन चूड़ियों के साथ पूरा किया। उनकी जूलरी आउटफिट के साथ काफी अच्छी तरह मैच कर रही है।

4/6

मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम लुक रखा। खुले वेवी बाल और न्यूड टोन मेकअप उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं।

5/6

उनका यह ट्रेडिशनल लुक फेस्टिव सीजन के लिए भी अच्छा फैशन इंस्पिरेशन दे सकता है। नवरात्रि या फिर दीपावली में आप इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

6/6

पलक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' से की। इसके बाद वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आ चुकी हैं। 'द वर्जिन ट्री', 'द भूतनी' और 'रोमियो एस3' जैसी मूवी में नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.