पलक तिवारी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में ढाया कहर, 6 PHOTOS में देखें ब्लैक ब्यूटी लुक

Published : Aug 21, 2026, 04:49 PM IST

Palak Tiwari off shoulder black dress: ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में पलक तिवारी का ग्लैमरस अवतार देख फैंस की नजरें थम गईं। शिमरी आउटफिट, ब्लैक ग्लव्स और सॉफ्ट वेव्स में एक्ट्रेस ने इंस्टा में 21 अगस्त को फोटो शेयर कीं।

1/6

पलक तिवारी ने ब्लैक कलर की स्ट्रैपलेस, बॉडी-फिट मिनी ड्रेस पहन हुस्न का जादू इंटरनेट पर बिखेरा। ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फैंस उनके ब्लैक लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

2/6

ड्रेस के साथ पलक तिवारी के एम्बेलिश्ड डिटेलिंग और लंबे रिबन वाले ब्लैक ग्लव्स ओवरऑल लुक के साथ मैच हो रहे हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस में शिमरी लुक इसे एक्स्ट्रा शाइन दे रहा है।

3/6

बालों को खुले रखते हुए सॉफ्ट वेव्स के साथ एक्ट्रेस अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम में पलक तिवारी की वेस्टर्न आउटफिट्स में आपको बहुत सी फोटोज दिख जाएंगी, जो ये बताती है कि उन्हें भी मां श्वेता तिवारी की तरह फैशन ट्रेंड फॉलो करना आता है।

4/6

ग्लोइंग बेस, डिफाइंड आई मेकअप और न्यूड नैचुरल लिप पलक तिवारी को नो मेकअप लुक दिखा रहे हैं। इस फोटो में साफ देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस ने ब्राउन आई लेंस का भी यूज किया है।

5/6

अगर बात एक्ट्रेस के करियर की करें तो प्राइम वीडियो पर आई यह वेब सीरीज लुक्खे में पलक तिवारी दिखाई दी थीं। जानकारी के मुताबिक बिजली गर्ल रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में जल्द नजर आएंगी।

6/6

लव लाइफ की बात करें तो पलक तिवारी का नाम अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.