प्रियंका चाहर चौधरी का ग्रीक स्टाइल हाउस, बिग लिविंग रूम से जकूजी तक, देखें Inside Photos

Published : Jul 25, 2026, 05:41 PM IST

Priyanka Chahar Choudhary Home Tour: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी का मुंबई स्थित आलीशान घर बहुत खूबसूरत है। यहां देखें उनके खूबसूरत आशियाने की इनसाइड फोटोज।

1/7

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी अपने स्टाइलिश फैशन और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस 16 के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ और अब उनका मुंबई स्थित आलीशान घर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रीक इंस्पायर्ड इंटीरियर, फ्रेंच स्टाइल वैनिटी रूम, लग्जरी जकूजी और मॉडर्न किचन से सजा उनका घर किसी ड्रीम होम से कम नहीं है। आइए जानते हैं उनके खूबसूरत आशियाने की खास बातें।

2/7

प्रियंका चाहर चौधरी के घर का सबसे सुंदर हिस्सा उनका विशाल लिविंग रूम है। इस स्पेस को ग्रीक आर्किटेक्चर से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। दीवार पर बनी खूबसूरत ग्रीक पेंटिंग पूरे कमरे को अलग पहचान देती है। कमरे में ऑरेंज और ग्रीन रंग के आरामदायक सोफे लगाए गए हैं, जो इंटीरियर को बेहद एलिगेंट लुक देते हैं। वहीं फ्लोर-टू-सीलिंग पर्दे और नेचुरल लाइट पूरे स्पेस को खुला और रॉयल अहसास देते हैं।

3/7

फ्रेंच इंस्पायर्ड वैनिटी रूम बेहद खास है। जी हां, प्रियंका ने अपने घर में एक अलग वैनिटी रूम भी बनवाया है, जिसे फ्रेंच स्टाइल में डिजाइन किया गया है। यहां हॉलीवुड स्टाइल मेकअप मिरर, स्टाइलिश स्टोरेज यूनिट्स और डिजाइनर बैग्स व एक्सेसरीज रखने के लिए अलग अलमारी बनाई गई है। यह स्पेस सिर्फ मेकअप के लिए ही नहीं, बल्कि आउटफिट ट्रायल और सोशल मीडिया शूट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

4/7

प्रियंका का मास्टर बेडरूम टुलम (Tulum) स्टाइल से प्रेरित है। कमरे में मार्बल की खूबसूरत फीचर वॉल और उसके साथ लगी वॉर्म लाइटिंग इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है। न्यूट्रल रंगों की बेडिंग, मिनिमल फर्नीचर और सॉफ्ट टेक्सचर पूरे कमरे को शांत और रिलैक्सिंग माहौल प्रदान करते हैं। यह कमरा आराम और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

5/7

लिविंग रूम से जुड़ा डाइनिंग एरिया भी काफी सुंदर है। यहां ग्लास टॉप डाइनिंग टेबल रखी गई है, जिस पर मॉडर्न पैटर्न देखने को मिलते हैं। टेबल के चारों ओर रस्ट-ऑरेंज रंग की कुर्सियां लगाई गई हैं, जो पूरे डेकोर में गर्माहट और एलिगेंस जोड़ती हैं। ओपन किचन के साथ इसका डिजाइन घर को और ज्यादा स्पेशियस बनाता है।

6/7

घर का मॉड्यूलर किचन भी काफी अट्रैक्टिव है। इसे ब्लू और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन के साथ डिजाइन किया गया है। मार्बल काउंटरटॉप, हैंडल-लेस कैबिनेट्स और मॉडर्न बिल्ट-इन अप्लायंसेस इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। बड़े-बड़े खिड़कियों से आने वाली नेचुरल लाइट किचन को ब्राइट और फ्रेश बनाए रखती है।

7/7

प्रियंका के घर का बाथरूम किसी फाइव स्टार होटल के स्पा से कम नहीं दिखता। पूरे बाथरूम में हाई क्वालिटी मार्बल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे शानदार लुक देता है। 5 स्टार होटल जैसा लग्जरी बाथरूम और जकूजी खूबसूरत लगता है। यहां एक स्टाइलिश ग्लास शॉवर एरिया के साथ इन-बिल्ट जकूजी भी मौजूद है। बैकलिट मिरर, प्रीमियम फिटिंग्स और सलीके से बने स्टोरेज स्पेस इस बाथरूम को और भी खास बनाते हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.