44 की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ड्रेस में लगीं गॉर्जियस, 7 Photos में देखें 'देसी गर्ल' का जलवा

Published : Sep 05, 2026, 12:03 PM IST

प्रियंका चोपड़ा ने 4 सितंबर को अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ब्लैक प्लिसे ड्रेस में एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक देखने लायक है। यहां पर देखें 7 तस्वीरें।

1/7

तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की स्लीवलेस प्लिसे ड्रेस में नजर आ रही हैं। ड्रेस का हाई नेक डिजाइन उनके लुक को एलिगेंट बना रहा है।

2/7

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की सबसे खास बात कमर के आसपास नजर आ रही ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल डिटेलिंग है, जो पूरे लुक को एक अलग और फैशनेबल टच दे रही है।

3/7

प्रियंका ने अपने बालों को मेसी बन में स्टाइल किया है। न्यूड मेकअप, सटल लिप कलर और छोटे ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी नहीं किया। उनका पूरा लुक सॉफ्ट ग्लैम और मॉडर्न एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है।

4/7

प्रियंका का फैशन सेंस पिछले कुछ वर्षों में लगातार इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में रहा है। इस बार भी उन्होंने अपने लुक को ओवरडू किए बिना स्टाइलिश रखा है।

5/7

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘डॉन’, ‘कमीने’, ‘फैशन’, ‘बर्फी!’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘फैशन’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

6/7

इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और अमेरिकी टीवी सीरीज Quantico में लीड रोल निभाकर इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने Baywatch, Isn't It Romantic, The White Tiger और The Matrix Resurrections जैसी फिल्मों में काम किया।

7/7

प्रियंका की आने वाली फिल्मों में एसएस राजामौली की ‘वाराणसी ’ भी शामिल है, जिसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘Bluefly’ में रसेल क्रो के साथ भी काम करेंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.