'पुष्पा इम्पॉसिबल' की कादंबरी की ये 6 PHOTO देख चौंके फैन्स, बोले- यकीन नहीं होता इतनी जवान हो?

Published : Jul 26, 2026, 04:03 PM IST

सब टीवी का पॉपुलर शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के हर किरदार ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। इनमें कादंबरी  भी शामिल हैं, जो शो की मुख्य विलेन हैं। इस किरदार को बृंदा त्रिवेदी निभा रही हैं। बृंदा की रियल लाइफ तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

1/6

बृंदा त्रिवेदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे रेड और व्हाइट चेक्स गाउन में दिखाई दे रही हैं। वे इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं और लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

2/6

बृंदा त्रिवेदी ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में रेड हार्ट, स्पार्कल और ईविल ऑय की इमोजी शेयर की है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग उन पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। खासकर, वे लोग कन्फ्यूज हैं , जिन्होंने उन्हें 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में कादंबरी के रोल में देखा है।

3/6

मसलन एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "मुझे यकीन नहीं होता कि यह कादंबरी है।" एक यूजर का कमेंट है, "अरे कादंबरी को भूल ही गए।" एक यूजर ने लिखा है, "रियल में कादंबरी यानी आप बहुत जवान और खूबसूरत गॉर्जियस हो।"

4/6

एक यूजर का कमेंट है, "उस शो में आपकी उम्र ज्यादा दिखती है।" एक यूजर ने लिखा है, "यकीन नहीं होता आप इतनी जवान हो।" कई अन्य यूजर्स ने रेड हार्ट तो कई ने फायर इमोजी शेयर कर बृंदा त्रिवेदी की खूबसूरती की तारीफ़ की है।

5/6

बृंदा त्रिवेदी फिल्म और थिएटर्स की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बंसी कौल, रीता गांगुली, अब्दुल लतीफ़ खतना, नीलम मानसिंह चौधरी, संजीव सुवर्णा सर और त्रिपुरी शर्मा समेत कई डायरेक्टर्स के निर्देशन में बने थिएटर प्लेज में काम किया है।

6/6

बृंदा त्रिवेदी को 'स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी', 'विट्ठल टीडी' और '110' जैसी वेब सीरीज में काम किया है। इसके अलावा वे 'मित्रों', 'फोटोग्राफ', 'नायिका देवी : द वॉरियर क्वीन' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में वे 2025 में काम कर रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.