Pushpa Impossible की मनवा की 11 ग्लैमरस PHOTO, जिन्हें देखकर लोग दे रहे ऐसी सलाह!

Published : Aug 07, 2026, 02:09 PM IST

करुणा पांडे स्टारर ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के TV के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। शो में मनवा का रोल कर रहीं रसिका ढोबले भी ख़ूब पसंद की जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सबका ध्यान खींच रही हैं। देखें उनकी ये PHOTOS

1/11

मनवा यानी रसिका ढोबले ने बीते कुछ दिनों में अपनी तस्वीरों के दो अलग-अलग बंच शेयर किए हैं, जिनमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं।

2/11

एक बंच के साथ रसिका ढोबले ने लिखा है, “क्या मुझे इस लुक में वापस आना चाहिए।”

3/11

इन तस्वीरों में रसिका को ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जो उन्हें ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की सीधी-सादी मनवा से अलग ग्लैमर गर्ल के रूप में दिख रही हैं।

4/11

रसिका ढोबले ने अलग-अलग अंदाज़ में पोज दिए हैं, जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले उन्हें चीयर कर रहे हैं।

5/11

रसिका ढोबले ने तस्वीरों के एक अन्य बंच के साथ कैप्शन में इस्माइली शेयर लिखा है, "Aaj zulfe were zulfeing. (आज जुल्फें जुल्फिंग कर रही थीं)। इन तस्वीरों में रसिका ढोबले को ब्लैक टॉप और जींस में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है।

6/11

रसिका ढोबले की तस्वीरों के दोनों ही बंच देखने के बाद उनके फैन्स उन पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। लोग फायर और रेड हार्ट इमोजी शेयर कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

7/11

हालांकि, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के कट्टर फैन्स रसिका ढोबले की तस्वीरों के कमेंट बॉक्स में शो का जिक्र कर रहे हैं और उन्हें चिराग और शनाया के बीच से हटने की सलाह दे रहे हैं।

8/11

मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “पुष्पा छोड़ दे बहन। शनाया और चिराग को एक होने दे प्लीज।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “मौलिक के पास जाओ ना।” हालांकि, कई अन्य यूजर्स उनके मजे ले रहे हैं।

9/11

एक यूजर ने लिखा है, “चिराग को दिखा ऐसे, फिर आएगा तेरे पास मनवा।” एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा है, “मैम, डायरेक्टर आपको कनाडा भेज देंगे तो हम आपको कैसे देखेंगे? डायरेक्टर को बोलो कनाडा ना भेजें।”

10/11

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में फिलहाल, पुष्पा और उसका परिवार कादंबरी से अपना घर वापस पाने की जद्दोजहद कर रहा है। दूसरी ओर मनवा को कनाडा से नर्सिंग जॉब का ऑफर मिला है। उसके सामने असमंजस की स्थिति है कि वह शनाया से तलाक कराकर चिराग से शादी से शादी करे या करियर पर फोकस करे।

11/11

वहीं शनाया गलती से हुई चिराग से शादी के बावजूद उससे प्यार करने लगी है। लेकिन मनवा और चिराग की ख़ुशी के लिए ना चाहकर भी तलाक के लिए राजी हो चुकी है। अब देखना यह है कि कहानी आगे क्या मोड़ लेती है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.