15 PHOTO: 'रामायणम्' के 4.09 मिनट के ट्रेलर में दिखे ये 17 स्टार, जानिए किसका क्या रोल?

Published : Jul 30, 2026, 05:57 AM IST

‘रामायणम् पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में तकरीबन 17 कलाकार नज़र आए हैं। सब अपने किरदार में परफेक्ट लग रहे हैं। दो पार्ट में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। देखें स्टार कास्ट की तस्वीरें…

1/15

रणबीर कपूर पहली बार माइथोलॉजिकल किरदार निभा रहे हैं। ‘रामायणम्’ में वे भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे।

2/15

साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी ‘रामायणम्’ के ट्रेलर का खास आकर्षण हैं। वे फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं।

3/15

‘रामायणम्’ के ट्रेलर का सबसे बड़ा हाइलाइट हैं, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। वे ट्रेलर के शुरुआत से लेकर आखिर तक छाए रहे।

4/15

रकुल प्रीत सिंह को ‘रामायणम्’ में रावण की बहन सूर्पणखा के रोल में देखा जाएगा। ट्रेलर में उनकी झलक देखने को मिलती है।

5/15

1980 के दशक में रामानंद सागर के टीवी शो ‘रामायण’ में राम बनकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल ‘रामायणम्’ में महाराज दशरथ का रोल कर रहे हैं।

6/15

‘रामायणम्’ के ट्रेलर में लारा दत्ता भी दिखाई दीं। वे फिल्म में भगवान राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने वाली रानी कैकेयी की भूमिका में हैं।

7/15

टीवी के पॉपुलर एक्टर रवि दुबे ‘रामायणम्’ में लक्ष्मण की भूमिका में नज़र आएंगे। ट्रेलर में उनका छोटा, लेकिन दमदार रोल दिखाया गया।

8/15

शीबा चड्ढा ‘रामायणम्’ में कपटी दासी मंथरा का रोल कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनको जगह दी गई है।

9/15

‘रामायणम्’ में भगवान राम (रणबीर कपूर) और लक्ष्मण (रवि दुबे) के बाकी दो भाइयों में भरत का रोल आदिनाथ कोठारे और शत्रुघ्न की भूमिका नितेश शर्मा निभा रहे हैं।

10/15

विवेक ओबेरॉय ‘रामायणम्’ में सूर्पणखा के पति विद्युतजिव्हा का रोल कर रहे हैं। 4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर में वे भी कुछ सेकंड्स के लिए दिखे हैं।

11/15

साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभना ‘रामायणम्’ मी रावण की मां कैकसी का रोल कर रही हैं। ट्रेलर में उनकी झलक दिखाई गई है।

12/15

‘रामायणम्’ में मारीच का रोल सौरभ सचदेव कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक दिखने को मिलती है।

13/15

‘रामायणम्’ में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का रोल ‘द केरल स्टोरी’ फेम सोनिया बलानी कर रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक भी रिवील किया गया है।

14/15

‘रामायणम्’ के ट्रेलर में भगवान राम की मां कौशल्या का रोल कर रहीं इंदिरा कृष्णन और लक्ष्मण की मां सुमित्रा का रोल कर रहीं सोनल झा भी दिखाई दीं।

15/15

‘पंचायत’ जैसी वेब सीरीज से अपनी खास पहचान बना चुके फैसल मलिक ‘रामायणम्’ में रावण के भाई कुंभकर्ण की भूमिका में नज़र आएंगे।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.