'रामायण' में सूर्पणखा बनकर छा गईं ये 7 एक्ट्रेस, किसी ने डराया तो किसी ने जीता दिल

Published : Aug 01, 2026, 01:55 PM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लगातार इसके कलाकारों की चर्चा हो रही है। हम बता रहे हैं रामायण पर बेस्ड फिल्मों-सीरियल्स की ऐसी 7 एक्ट्रेसेस के बारे में, जो सूर्पणखा के रोल में नज़र आईं। देखें PHOTOS...

1/7

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे कलाकारों से सजी अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा का रोल कर रही हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से लगातार उनके किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म में रकुल प्रीत सिंह सीता का रोल करने वाली साई पल्लवी पर भारी पड़ रही हैं। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।

2/7

तेजस्विनी पंडित ने डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में सूर्पणखा का रोल निभा था। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।

3/7

सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस पर बेस्ड टीवी शो 'श्रीमद रामायण' बनाया, जो 2024-2025 में टेलीकास्ट हुआ। इस शो में सुजय रेऊ राम, प्राची बंसल सीता, निकितन धीर रावण बने। शो में सूर्पणखा का रोल संगीता ओडवाली ने किया था।

4/7

सारा आरफीन खान ने 2015 से 2016 के बीच टेलीकास्ट हुए टीवी शो 'सिया के राम' में सूर्पणखा का रोल निभाया था। हालांकि, किन्हीं वजहों से सारा ने यह शो बीच में ही छोड़ दिया था।

5/7

'सिया के राम' में सूर्पणखा के रोल में भाग्यश्री मोटे ने सारा अरफीन खान को रिप्लेस किया था। बता दें के इस शो में राम के रोल में आशीष शर्मा, सीता के रोल में मीनाक्षी मुंदले और रावण के रोल में कार्तिक जयराम दिखाई दिए थे।

6/7

2008 में जब टीवी पर 'रामायण' सीरियल आया तो उसमें गुरमीत चौधरी राम, देबिना बनर्जी सीता और अखिलेन्द्र मिश्रा रावण के रोल में नज़र आएंगे। शो में सूर्पणखा का रोल फाल्गुनी रजनी ने किया था।

7/7

1987-1988 में जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को भगवान राम, दीपिका चिखलिया को माता सीता, सुनील लहरी को लक्ष्मण, दारा सिंह को हनुमान और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रोल में लेकर पॉपुलर शो 'रामायण' बनाया तो उसमें जिस एक्ट्रेस ने सूर्पणखा का रोल किया, वे रेणु धारीवाल हैं, जिन्हें आज भी उन्क्के किरदार के लिए याद किया जाता है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.