रामायण ट्रेलर लॉन्च इवेंट की 11 तस्वीरें, देखिए रणबीर, साई और सनी समेत कौन-कौन पहुंचा?

Published : Jul 19, 2026, 09:31 AM IST

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'रामायण: पार्ट 1' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स ने शिरकत की। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल समेत कई सितारे ट्रेडिशनल-क्लासी लुक में दिखे। देखें ट्रेलर लॉन्च इवेंट की 11 तस्वीरें…

1/11

भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ब्लैक बंधगला और स्टाइलिश ब्रोच में रॉयल अंदाज में दिखे।

2/11

सीता मां का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी गोल्डन साड़ी और पिंक बॉर्डर वाले ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उनकी सादगी ने सबसे ज्यादा तारीफ बटोरी।

3/11

हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल ने सिंपल एथनिक आउटफिट चुना। उनका सादा लेकिन दमदार लुक आकर्षण का केंद्र रहा।

4/11

लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे ऑल ब्लैक सूट में दिखाई दिए। उनका सिंपल और क्लासी लुक लोगों को पसंद आया।

5/11

शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह येलो साड़ी और स्ट्रैपलेस ब्लाउज में पहुंचीं। उनका एथनिक लुक पूरे इवेंट में अलग नजर आया।

6/11

रावण की भूमिका निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। उनका रग्ड और स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।

7/11

विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे और पूरी तरह ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए।

8/11

टीवी के राम रहे अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ बने हैं। उन्होंने मंच पर अपने 'रामायण' सफर का दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।

9/11

निर्देशक नितेश तिवारी ग्रे सूट में नजर आए। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म और इसकी सोच पर बात की।

10/11

करन जौहर आइवरी कुर्ता-पायजामा और मैचिंग नेहरू जैकेट में दिखे। उन्होंने इवेंट की ट्रेडिशनल थीम को पूरी तरह फॉलो किया।

11/11

देवराज इंद्र बने कुणाल कपूर, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, सितार वादक ऋषभ ऋखीराम शर्मा, कवि कुमार विश्वास समेत कई सेलेब्स भी इवेंट में दिखे।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.