10 PHOTO : क्या अरुण गोविल का नं. 1 राम वाला खिताब छीनेंगे रणबीर कपूर? ये 8 सितारे हो चुके फेल

Published : Jul 30, 2026, 10:59 AM IST

'रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक चर्चा में है। फैंस उन्हें अब तक का सबसे दमदार राम बता रहे हैं। लेकिन क्या वह अरुण गोविल का 'नंबर 1 राम' वाला ताज छीन पाएंगे? देखें 10 चर्चित राम के किरदार निभाने वाले सितारे।

1/10

रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम का ऐसा किरदार निभाया कि आज भी उन्हें लोग राम के रूप में याद करते हैं। ये टीवी इतिहास के सबसे लोकप्रिय राम माने जाते हैं।

2/10

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में उनके शांत और मर्यादित अंदाज को फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फैंस इन्हें राम की भूमिका में नंबर 1 मान रहे हैं।

3/10

टीवी शो 'रामायण' में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम की भूमिका निभाई। उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने सराहा। राम की भूमिका में उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली।

4/10

'सिया के राम' में भगवान राम की कहानी सीता के नजरिए से दिखाई गई। आशीष शर्मा इस सीरियल में राम बने थे। इनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन ये भी अरुण गोविल के लोकप्रियता को फेल नहीं कर पाएं।

5/10

'आदिपुरुष' में प्रभास ने राघव (भगवान राम) का किरदार निभाया। हालांकि फिल्म विवादों में रही, लेकिन प्रभास की भूमिका चर्चा का विषय बनी।

6/10

प्रेम अदीब को शुरुआती दौर के सबसे लोकप्रिय राम माना जाता है। उनकी फिल्म 'राम राज्य' भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।

7/10

तेलुगु सिनेमा में एनटीआर ने कई फिल्मों में भगवान राम का किरदार निभाया। दक्षिण भारत में उन्हें इस भूमिका के लिए आज भी याद किया जाता है। 'लव कुश', 'सीताराम कल्याणम', 'श्री राम पट्टाभिषेकम' समेत कई फिल्मों में वो राम की भूमिका में नजर आए।

8/10

1961 की 'संपूर्ण रामायण' में महीपाल ने भगवान राम का किरदार निभाया। उस दौर की यह सबसे चर्चित पौराणिक फिल्मों में शामिल थी।

9/10

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार प्रेम नजीर ने भी भगवान राम का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनकी यह भूमिका काफी फेमस रही।

10/10

तेलुगु फिल्म 'श्रीराम राज्यम' में नंदमुरी बालकृष्ण ने भगवान राम की भूमिका निभाई। इस मूवी की भी काफी सराहना हुई थी। भगवान राम के रूप में एन बालाकृष्ण को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.