साड़ी में ही नहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' की बीना भाभी वेस्टर्न ड्रेस लगती हैं बवाल, देखें 8 Photos

Published : Sep 08, 2026, 12:02 PM IST

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बीना भाभी यानी रसिका दुग्गल इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। फिल्म में उनके दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। साड़ी में नजर आने वाली बीना भाभी रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं। यहां देखें रसिका की वेस्टर्न ड्रेस में 8 तस्वीरें।

1/8

‘मिर्जापुर' वेब सीरीज में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वालीं रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) इन दिनों फिर चर्चा में हैं। उनकी मूवी ’मिर्जापुर द मूवी' बड़े पर्दे पर कमाल कर रही है।

2/8

पर्दे पर बीना भाभी के देसी और दमदार अंदाज में नजर आने वाली रसिका असल जिंदगी में अपने फैशन से बिल्कुल अलग रंग दिखाती हैं। साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, एक्ट्रेस हर लुक को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं।

3/8

रसिका का स्टाइल काफी एलिगेंट और मॉडर्न है। उनके सोशल मीडिया पर मौजूद फोटोशूट्स में स्टाइलिश ड्रेस में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है।

4/8

रसिका दुग्गल के वेस्टर्न लुक्स की बात करें तो वह सिंपल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स को प्रॉयरिटी देती नजर आती हैं। वो लेडीज बॉस लुक को ज्यादा प्रिफरेंस देती हैं।

5/8

ब्लैक एंब्रॉयडरी ब्लेजर-पैंट में रसिका दुग्गल बहुत ही हसीन लग रही हैं। इस लुक में उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अलग अंदाज में दिख रहा है।

6/8

ब्लैक हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ साड़ी का कॉम्बिनेशन रसिका को एक अलग खूबसूरती दे रहा है। एक्ट्रेस ने इस लुक को इयररिंग्स के साथ पूरा किया है।

7/8

रसिका एक बार फिर 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत फ्रेंचाइजी के कई पुराने कलाकार लौटे हैं।

8/8

बता दें कि ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) में बीना त्रिपाठी का किरदार अपने मजबूत व्यक्तित्व, चालाकी और दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.