रवीना टंडन की बेटी ने समंदर किनारे किसे दिया फ्लाइंग Kiss, 10 PHOTO में राशा थडानी का ग्लैमरस अवतार

Published : Jul 26, 2026, 05:27 PM IST

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर नई तस्वीरें ओर वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। राशा ने 26 जुलाई को कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो कभी समंदर किनारे फ्लाइंग किस देते तो कभी अठखेलियां करती नजर आ रही हैं।

1/10

इन तस्वीरों में राशा ग्रीन कलर के गाउन और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

2/10

राशा थडानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की बेटी हैं। उनका जन्म 16 मार्च 2005 को मुंबई में हुआ था।

3/10

राशा ने एक्टिंग के साथ ही ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी ली है और  इसमें उन्होंने ब्लैक बेल्ट भी हासिल की है।

4/10

राशा को गाना गाने और संगीत सीखने का भी शौक है। वह अक्सर अपनी सिंगिंग से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

5/10

इंस्टाग्राम पर राशा की बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वह फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टा पर उनके 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

6/10

राशा अपने स्टाइलिश और मॉडर्न लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। उनके एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स पसंद किए जाते हैं।

7/10

राशा ने फिल्म 'आजाद' (Azaad) से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

8/10

राशा और रवीना टंडन की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखने को मिलती है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

9/10

राशा को जानवरों से काफी लगाव है और वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं।

10/10

राशा थडानी ने फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' से साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है। इस मूवी में महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा घट्टमनेनी ने भी काम किया है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.