बचपन में ऐसी दिखती थी रवि किशन की बेटी, 12 PHOTO में रीवा किशन का ग्लैमरस अवतार

Published : Aug 04, 2026, 03:38 PM IST

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रियलिटी शो 'अलायंस' में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। कुछ दिनों पहले रवि किशन ने बेटी के बचपन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। अब रीवा 30 साल की हो चुकी हैं। देखें उनकी ग्लैमरस तस्वीरें।

1/12

बता दें कि रवि किशन भी कुछ दिनों पहले अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। हालांकि,  कुछ दिनों में ही काम के चलते वो शो से बाहर आ गए।

2/12

रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बेटी रीवा किशन और अलायंस को लेकर कहा, 'ये एक मेंटल गेम है और रीवा उसको समझ ले तो बहुत अच्छा होगा। क्योंकि अगर वो मेंटली स्ट्रॉन्ग रहेगी, तभी वहां पर टिक पाएगी।

3/12

रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा नाम रीवा किशन शुक्ला है। उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ था। रीवा की मां का नाम प्रीति है। उनका एक भाई सक्षम और दो बहनें तनिष्क और इशिता शुक्ला हैं।

4/12

रीवा की स्कूल पढ़ाई मुंबई में हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के द एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग और फिल्म निर्माण से जुड़ी डिग्री हासिल की।

5/12

रीवा किशन ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग ग्रुप से ट्रेनिंग लेने के बाद उनकी बेटी हीबा के साथ नाटक 'परिंदों की महफिल' में काम किया।

6/12

रीवा किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.6 मिलियन यूजर्स हैं। सोशल मीडिया पर रीवा के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स अक्सर चर्चा में रहते हैं।

7/12

फैमिली बैकग्राउंड भोजपुरी सिनेमा से होने के बावजूद उनका करियर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ओर ज्यादा फोकस रहा है।

8/12

रीवा इंस्टाग्राम समेत कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोशूट व लाइफस्टाइल की झलक अक्सर शेयर करती हैं।

9/12

रीवा ने साल 2020 में फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियांक शर्मा लीड रोल में थे।

10/12

फिल्मों में आने से पहले रीवा किशन ने एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली, ताकि वो अपने अभिनय कौशल को और बेहतर बना सकें।

11/12

रीवा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं और रेगुलर वर्कआउट करती हैं। वो कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह अपने काम के दम पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।

12/12

रीवा किशन 2023 में जुबिन नौटियाल और गौतम सिंह विग के गाने 'बेवफा से प्यार किया' में नजर आईं। रीवा अक्सर कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को भी एंडोर्स करती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.