टीवी की 'किन्नर बहू' फ्यूजन ड्रेस में लगीं ग्लैमरस, 8 Photos से फैंस की नहीं हट रही नजर

Published : Aug 16, 2026, 03:41 PM IST

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।16 अगस्त को रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका बेहद एलिगेंट और रॉयल अंदाज देखने को मिला। आइए दिखाते हैं, 8 फोटोज में उनकी ब्यूटी।

1/8

रुबीना दिलैक समंदर किनारे फोटोशूट कराया। इन तस्वीरों में अदाकारा डीप मरून रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वो पूरी तरह से फ्यूजन लुक अपना के रखी हुई हैं।

2/8

मैरुन ब्लेजर पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग हैं, जो पूरे लुक को और भी खास बना रही हैं। ट्रेडिशनल ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी ग्रेसफुल रखा है।

3/8

ब्लेजर और मैचिंग बॉटम्स के साथ रुबीना दिलैक माथे पर मांग टीका, हाथों में गोल्डन चूड़ियां और कमर पर बेल्ट जैसी डिटेल उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही है।

4/8

रुबीना दिलैक ने साल 2008 में टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शो में राधिका का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

5/8

इसके बाद वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद', 'देवों के देव...महादेव' 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की', और 'जीनी और जूजू' जैसे शोज में नजर आईं।

6/8

रुबीना दिलैक के करियर का सबसे चर्चित किरदार ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या का रहा। इस शो में उन्होंने किन्नर महिला का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें ITA अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले।

7/8

रुबीना दिलैक की लोकप्रियता को 'बिग बॉस 14' ने एक अलग मुकाम दिया। वह शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहुंची थीं और करीब 20 हफ्तों तक घर में रहने के बाद शो की विजेता बनीं।

8/8

रुबीना ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'झलक दिखला जा 10' में भी नजर आई थीं। 'झलक दिखला जा 10' में वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा और 2022 की फिल्म 'अर्ध' में राजपाल यादव के साथ काम किया। इस जीत के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में और इजाफा हुआ।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.