8 PHOTO: सचिन तेंडुलकर की बहू ने दिखाई शादी की अनदेखी तस्वीरें, बोलीं- हर पल फिर से जी रही

Published : Jul 09, 2026, 06:52 PM IST

सचिन तेंडुलकर की बहू सानिया चंडोक ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सानिया ने लिखा, शादी के 4 महीने बाद भी मैं हर पल को फिर से जी रही हूं।

1/8

भाभी की इन तस्वीरों को देखकर ननद सारा तेंडुलकर ने कमेंट करते हुए लिखा, स्टनिंग एंड लव यू बोथ।

2/8

सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर ने 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से शादी की। इसमें खेल, सिनेमा और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंची थीं।

3/8

अर्जुन-सानिया की शादी के फंक्शन दो दिन पहले ही शुरू हो गए थे। मेहंदी-संगीत सेरेमनी के बाद कपल ने 7 फेरों की रस्म पूरी की थी।

4/8

सानिया चंडोक सानिया, व्यवसायी रवि घई की पोती हैं, जिनके परिवार का मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड है।

5/8

सानिया चंडोक की स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से हुई है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चली गई थीं।

6/8

सचिन तेंडुलकर की बहू सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

7/8

सानिया के पति अर्जुन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

8/8

अर्जुन तेंडुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 2018 के श्रीलंका दौरे पर उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया था।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.