सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना का दिखा बिकिनी अवतार, रोमांटिक 6 तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

Published : Aug 16, 2026, 10:58 AM IST

सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीना कपूर ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आइए दिखाते हैं, 6 फोटोज जिसमें बेबो और सैफ का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है।

1/7

बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब 16 अगस्त को सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

2/7

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान के साथ वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों कभी समुद्र किनारे तो कभी छुट्टियों के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

3/7

करीना ने इन तस्वीरों के साथ सैफ के लिए एक खास बर्थडे नोट भी लिखा है। उन्होंने अपने पति को अपना ‘forever ride or die’ बताते हुए प्यार जताया।

4/7

मेरे हमेशा के साथी और सुख-दुख के हमराही को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं… तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती… इस इंस्टाग्राम पोस्ट की तस्वीरें भी उन्हीं से अप्रूव कराई गई हैं। उन्हें अच्छा लगता है जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं।

5/7

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग आज भी फैंस को पसंद आती है। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बेटों तैमूर और जहांगीर के माता-पिता बने।

6/7

सैफ और करीना कपूर मौका मिलते ही अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर निकल जाते हैं। इस दौरान बेबो और सैफ काफी मस्ती करते और क्वालिटी टाइम गुजारते हुए नजर आते हैं। अदाकारा तो वेकेशन में मेकअप भूलकर अपने नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती हैं।

7/7

सैफ के जन्मदिन पर करीना का यह रोमांटिक और मस्तीभरा पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है। फैंस सैफ को जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.