67 के हुए संजय दत्त, 4 महीने की उम्र से लेकर आज तक की देखें उनकी 10 रेयर तस्वीरें

Published : Jul 29, 2026, 07:38 AM IST

बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त 29 जुलाई को 67 साल के हो गए हैं। उनका जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। सुपरस्टार माता-पिता की विरासत, शानदार फिल्मी करियर, विवाद, जेल, कैंसर से जंग और फिर दमदार वापसी संजय दत्त की जिंदगी की पूरी कहानी है।

1/10

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के घर हुआ था। बचपन से ही वह फिल्मी माहौल में पले-बढ़े।

2/10

संजय दत्त अपनी मां नर्गिस दत्त और बहन के साथ। एक्टर अपनी मां और बहनों के बहुत ही करीब थे।

3/10

1981 में फिल्म 'रॉकी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले संजय दत्त की बचपन की ये तस्वीर बताती है कि वो मां के कितने करीब थे।

4/10

‘रॉकी’ फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनकी मां नरगिस का निधन हो गया, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। वो ड्रग्स एडिक्ट हो गए थे।

5/10

1993 मुंबई ब्लास्ट मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त का नाम सामने आया। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद उन्हें सजा हुई और उन्होंने जेल की सजा भी काटी। हालांकि बाद में आतंकवाद के आरोप में उन्हें राहत मिल गई।

6/10

पिता सुनील दत्त के साथ मौजूद छोटे संजय जब  बड़े हुए तो बॉलीवुड में एक्टिंग का परचम लहरा दिए। संजय दत्त ने साजन, खलनायक, वास्तव, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, कांटे, अग्निपथ (2012), केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी कई हिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।

7/10

संजय दत्त की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। उनकी बायोपिक 'संजू' में भी उनकी कई रिलेशनशिप्स का जिक्र किया गया था।

8/10

साल 2020 में संजय दत्त को स्टेज-4 लंग कैंसर होने का पता चला। इलाज के बाद उन्होंने कैंसर को मात दी और कुछ ही महीनों में फिल्मों की शूटिंग पर लौट आए।

9/10

संजय दत्त ने तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा, दूसरी पत्नी रिया पिल्लई और वर्तमान पत्नी मान्यता दत्त हैं। मान्यता के साथ उनके दो जुड़वां बच्चे हैं और दोनों अक्सर परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

10/10

जवानी में कुछ इस तरह के दिखने वाले संजय दत्त 67 की उम्र में भी लगातार फिल्में कर रहे हैं।  हिंदी के अलावा वह साउथ सिनेमा में भी दमदार विलेन और अहम किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.