किसी हीरोइन से कम नहीं संजू सैमसन की पत्नी, 10 PHOTO में देखें चारुलता की खूबसूरती

Published : Jul 27, 2026, 05:41 PM IST

Sanju Samson Wife Charulatha Pics: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज संजू सैमसन के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी चारुलता रमेश के बारे में कम ही जानकारी है। संजू सैमसन की वाइफ चारुलता देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं।

1/10

संजू सैमसन और चारूलता रमेश एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।

2/10

संजू सैमसन और चारुलता केरल के मार इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की दोस्ती की शुरुआत फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

3/10

एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट करने के बाद फाइनली संजू सैमसन ने 22 दिसंबर 2018 को चारुलता रमेश से शादी की। केरल के कोवलम में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ कपल एक-दूजे का हुआ था।

4/10

संजू सैमसन की वाइफ चारूलता रमेश ने मार इवानियोस कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से केमिस्ट्री में पढ़ाई की और बाद में तिरुवनंतपुरम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की।

5/10

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चारूलता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया। अब वो एक एंटरप्रेन्योर हैं। बिजनेस से जुड़ी होने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और पोस्ट अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

6/10

चारूलता अक्सर स्टेडियम में संजू सैमसन को चीयर करती नजर आती हैं और उनके क्रिकेट करियर में मजबूत सपोर्ट सिस्टम मानी जाती हैं।

7/10

क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद चारूलता मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं और कम ही इंटरव्यू देती हैं।

8/10

संजू सैमसन कई मौकों पर बता चुके हैं कि चारूलता हर मुश्किल दौर में उनका साथ देती हैं और उनके करियर में उनका अहम योगदान रहा है।

9/10

संजू और चारूलता को घूमने का काफी शौक है। दोनों अक्सर छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

10/10

संजू सैमसन की वाइफ चारुलता रमेश के इंस्टाग्राम पर 2.54 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, वो सिर्फ 74 लोगों को फॉलो करती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.