सारा अली खान ने खास अंदाज में मनाया बर्थडे, 10 Photos में देखें कार्निवाल पार्टी का धमाल

Published : Aug 14, 2026, 03:42 PM IST

सारा अली खान ने 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने 14 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने ‘सारा कार्निवाल’ थीम पर पार्टी रखी थी। आइए, 10 फोटोज में देखें सारा की बर्थडे पार्टी की मस्ती।

1/10

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान ने 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। पार्टी में केक से लेकर सजावट तक, हर चीज में सारा की पसंद और उनकी फिल्मी दुनिया की झलक दिखाई दी।

2/10

सारा ने अपने बर्थडे की तस्वीरें दो दिन बाद सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनके सेलिब्रेशन की थीम पूरी तरह फिल्मी नजर आई।

3/10

सारा अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का नाम ‘सारा कार्निवल’ रखा गया था। तस्वीरों में वह अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ पोज देती नजर आईं।

4/10

सारा ने इस खास मौके के लिए पैरेट ग्रीन कलर का वन-पीस आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

5/10

सारा अली खान के इस खास सेलिब्रेशन में डिंपल कपाड़िया भी शामिल हुईं। तस्वीरों में डिंपल सारा के साथ पोज देती नजर आईं।

6/10

बर्थडे की तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने अपने करीबियों के लिए प्यार और आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके आसपास ऐसे लोग हैं, जो उन्हें पूरी तरह समझते हैं और हमेशा उनका साथ देते हैं।

7/10

सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनके पिता सैफ अली खान नजर नहीं आए। वहीं करीना कपूर खान, सारा की बुआ सोहा अली खान और सबा अली खान और दादी शर्मिला टैगोर भी इन तस्वीरों में दिखाई नहीं दीं।

8/10

सारा अली खान के खास दोस्त भी उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंचे। उन्होंने सारा के साथ जमकर मस्ती की और फिल्मी अंदाज में कई मजेदार सीन्स को रिक्रिएट करते हुए नजर आए।

9/10

बता दें कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।

10/10

इसके बाद सारा ने ‘सिंबा’, ‘लव आज कल’, ‘कुली नंबर 1’, ‘अतरंगी रे’, ‘गैसलाइट’, ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.