10 Photos: बचपन की मासूम बच्ची है बॉलीवुड स्टार, 31 की उम्र में दे चुकी हैं 3 हिट फिल्में

Published : Aug 12, 2026, 07:29 AM IST

Sara Ali Khan Birthday: सारा अली खान 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। बचपन की क्यूट तस्वीरों से लेकर ग्लैमरस अंदाज तक, 10 Photos में देखें उनका बदलता लुक और जानें 31 की उम्र में सारा ने कितनी हिट फिल्में दी हैं।

1/10

बॉलीवुड की चुलबुली और बेबाक अदाकारा सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था।

2/10

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा का बचपन से ही कैमरे और ग्लैमर की दुनिया से गहरा रिश्ता रहा है। लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया।

3/10

सारा अली खान की बचपन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कभी वह पिता सैफ अली खान के साथ नजर आती हैं तो कभी मां अमृता सिंह के साथ। आप इस तस्वीर में पिता-बेटी की बॉन्डिंग देख सकते हैं।

4/10

बचपन की तस्वीरों में सारा काफी मासूम और चुलबुले अंदाज में दिखाई देती हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए कई खूबसूरत पल देखने को मिलते हैं।

5/10

फिल्मों में आने से पहले सारा ने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी काफी चर्चा में रहा।

6/10

सारा ने साल 2018 में अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

7/10

सारा ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। केदारनाथ (Hit) और सिंबा (Blockbuster) के बाद वह लव आज कल, कुली नंबर 1, अतरंगी रे, गैसलाइट, जरा हटके जरा बचके (Hit) और मर्डर मुबारक जैसी फिल्मों में नजर आईं।

8/10

31 की उम्र में ही सारा अली खान का नेटवर्थ करीब 55-82 करोड़ रुपए के बीच है। उनकी कमाई का मेन जरिया मूवी, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

9/10

सारा अली खान की पुश्तैनी संपत्ति की बात करें तो वो एक बेहद ही रॉयल फैमिली से आती हैं। उनके पिता सैफ अली खान के पास 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है।

10/10

रिलेशनशिप की बात करें तो सारा अली खान सिंगल है और शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं हैं। हालांकि अदाकारा का नाम कार्तिक आर्यन, अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ जुड़ चुका है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.