16 Photos:सारा अली खान से लेकर श्वेता तिवारी तक, 9 सेलेब्स के घर राखी के रंग

Published : Aug 29, 2026, 08:53 AM IST

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपने भाई-बहन की कलाई पर राखी बांधी, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां पर हम आपको 9 सेलेब्स के घर राखी के रंग दिखा रहे हैं। 16 फोटोज में देखें राखी का रक्षाबंधन का रंग।

1/16

सारा अली खान हर त्योहार पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भी उनके घर में भाई-बहन के प्यार की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

2/16

सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

3/16

शनाया कपूर ने भी रक्षाबंधन के त्योहार को फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। कपूर परिवार की अगली पीढ़ी के भाई-बहनों के बीच भी शानदार बॉन्ड देखने को मिलता है।

4/16

शनाया कपूर ने अपने भाई जहान कपूर औरअर्जुन कपूर को राखी बांधी। इस दौरान वो सिंपल लुक में ही नजर आईं।

5/16

अनन्या पांडे के लिए भी रक्षाबंधन का दिन खास रहा। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ त्योहार मनाती नजर आईं।

6/16

अनन्या पांडे ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई अहान पांडे की कलाई पर राखी बांधी।

7/16

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई-बहनों के साथ त्योहार मनाया। कंगना अपने भाई के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। राखी के मौके पर उनका परिवार एक साथ नजर आया।

8/16

कंगना ने रक्षाबंधन पर ब्लू कलर की चुनरी प्रिंट साड़ी पहन रखी थीं। वो नो मेकअप लुक में नजर आईं।

9/16

शिल्पा शेट्टी के घर भी राखी का सेलिब्रेशन हुआ। अदाकारा की बेटी समीषा और बेटा वियान कुंद्रा इस मौके पर बेहद ही क्यूट नजर आएं।

10/16

येलो एथनिक अटायार में दोनों भाई-बहन बहुत प्यारे लग रहे थे।

11/16

कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका आर्यन के साथ उनकी बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। रक्षाबंधन पर भी भाई-बहन की यह जोड़ी खास अंदाज में त्योहार मनाती नजर आई।

12/16

टीवी की पॉपुलर अदाकारा श्वेता तिवारी के घर भी रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया गया। अदाकारा ने अपने दो भाइयों को राखी बांधी

13/16

रक्षाबंधन में श्वेता तिवारी ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट सूट पहन रखी थीं। उनका सिंपल लुक खूब वायरल हो रहा है।

14/16

निया शर्मा ने अपने भाई विनय शर्मा को राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने इस दौरान पिंक कलर का सूट पहना था।

15/16

खुशी कपूर इस बार अर्जुन कपूर को राखी बांधती दिखीं। ब्लू कलर के सूट में वो प्यारी लग रही थीं। वहीं, अर्जुन ने रेड कलर का कुर्ता पहना था।

16/16

भाई को राखी बांधने अंशुला कपूर भी पहुंची थीं। खुशी और अंशुला अर्जुन कपूर के साथ मस्ती करती दिखीं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.