वन शोल्डर गाउन में सारा अली खान लगी अप्सरा, 7 तस्वीरों पर टिक जाएंगी नजरें

Published : Oct 14, 2026, 10:01 AM IST

सारा अली खान की 13 अक्टूबर को बेहद ही प्यारी तस्वीरें सामने आईं। वन-शोल्डर डिजाइन, फ्लोरल डिटेलिंग, सटल मेकअप और मैसी बन में उनका अंदाज बेहद एलिगेंट नजर आया। आइए दिखाते हैं, उनकी 7 खूबसूरत तस्वीरें।

1/7

सारा अली खान ने इस बार व्हाइट कलर के गाउन में अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया। उनका आउटफिट मॉडर्न डिजाइन और सॉफ्ट फैब्रिक की वजह से काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। गाउन का वन-शोल्डर स्टाइल उनके लुक को खास बना रहा है।

2/7

फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के डिजाइनर ड्रेस के अपर पार्ट पर बनी क्रिसक्रॉस डिटेलिंग आउटफिट को एक अलग डिजाइन देती है।

3/7

वहीं, कमर के पास की गई फ्लोरल डिटेलिंग और सफेद फूलों की सजावट गाउन की खूबसूरती बढ़ा रही है। ड्रेस के साथ जुड़ा लंबा फ्लोइंग फैब्रिक उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बनाता है।

4/7

सारा ने अपने इस लुक को बहुत ज्यादा मेकअप से नहीं सजाया। उनका नेचुरल बेस, आंखों का हल्का मेकअप और न्यूड टोन लिप्स उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रहे हैं। चेहरे पर सादगी के साथ दिखता उनका कॉन्फिडेंस भी तस्वीरों को खास बना रहा है।

5/7

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को सॉफ्ट, मैसी बन में बांधा है। चेहरे के आसपास निकली कुछ लटें उनके लुक को और आकर्षक बना रही हैं। इस हेयरस्टाइल के साथ सफेद फूलों की डिटेलिंग भी खूबसूरती से मेल खाती है।

6/7

सारा ने व्हाइट गाउन के साथ मैचिंग स्ट्रैपी हील्स पहनी हैं। फुटवियर का हल्का रंग उनके पूरे आउटफिट के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। उन्होंने एक्सेसरीज को भी मिनिमल रखा, जिससे गाउन की डिजाइन और फ्लोरल डिटेलिंग पर ध्यान बना रहता है।

7/7

व्हाइट गाउन में सारा का यह अंदाज ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी क्लासी भी है। उनकी तस्वीरों में आउटफिट की बारीक डिटेलिंग, लंबा फ्लोइंग गाउन और उनका कॉन्फिडेंट पोज खास नजर आता है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.