रहमान डकैत की बेगम का छाया अनारकली लुक, 6 PHOTOS में देखें सौम्या टंडन की खूबसूरती

Published : Aug 08, 2026, 03:21 PM IST

Saumya Tandon Anarkali Look: सौम्या टंडन अपनी अदाकारी के साथ ही खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती हैं। 8 अगस्त को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में खूबसूरत अनारकली लुक वाली फोटो शेयर की। आप भी देखें एक्ट्रेस की अदाएं।

1/6

सौम्या टंडन को घर-घर में पहचान 'भाभी जी घर पर हैं!' शो में 'अनीता भाभी' यानी गोरी मेम के रूप में मिली। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों को कायल किया।

2/6

एक्ट्रेस अक्सर इंस्टा में फैशनेबल फोटो शेयर करती रहती हैं। उनका हाल ही में शेयर किया गया अनारकली लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने रेड कलर का एथनिक आउटफिट पहना है।

3/6

न्यू लुक में एक्ट्रेस ने गोल्ड मांगटीका के साथ ही हाथ में घुंघरू वाले हाथफूल भी पहने हैं। साथ में अनारकली की तरह बड़ी नथ और पीली चुनरी से लुक पूरा किया है।

4/6

पीली चुनरी को सिर पर हल्के अंदाज में कैरी करते हुए एक्ट्रेस ने मुगलई अंदाज की झलक दिखाई है। हाथों में घुंघरू वाले हाथफूल और गले का हैवी नेकपीस अनारकली लुक को पूरी तरह शाही बना रहा है।

5/6

एक्ट्रेस की खूबसूरती के कारण उन्हें टीवी शो में गोरी मेम का नाम दिया गया। भले ही कुछ समय बाद गोरी मेम की जगह दूसरी एक्ट्रेस ने ली लेकिन आज भी लोग सौम्या को गोरी मेम के रूप में मिस करते हैं।

6/6

जहां टीवी शो में एक्ट्रेस चुलबुली भाभी जी बनी थीं, वहीं 'धुरंधर' में रहमान डकैत की पत्नी 'उल्फत' के गंभीर किरदार में भी उन्हें पसंद किया गया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.