शरारा में शहनाज गिल ने बिखेरा नूर, देसी एलिगेंस देख फिदा हुए फैंस

Published : Jul 15, 2026, 03:16 PM IST

सिंगर के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली शहनाज गिल अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। 15 जुलाई को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एथनिक अटायर में फोटो डाली। जिसे देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।

1/8

शहनाज गिल क्रीम कलर के खूबसूरत शरारा सेट में बेहद एलिगेंट नजर आ रही हैं। उनके इस सिंपल लेकिन रॉयल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

2/8

शहनाज के शरारा सेट पर हैवी एंब्रॉयडरी वर्क है। वर्क में गोल्डन और सिल्वर थ्रेड के साथ सीक्वेंस को ऐड किया गया है।

3/8

खूबसूरत शरारा के साथ एक्ट्रेस ने सी-ग्रीन बॉर्डर वाला हल्का दुपट्टा कैरी किया, जो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है।

4/8

शहनाज ने इस लुक के लिए मिनिमल मेकअप चुना है। न्यूड बेस, हल्का आई मेकअप और न्यूड लिप्स उनके चेहरे की नेचुरल ग्लो को और निखार रहे हैं।

5/8

खुले, सॉफ्ट वेवी बाल और छोटे स्टड ईयररिंग्स उनके लुक को क्लासी टच दे रहे हैं।

6/8

शहनाज ने बिना भारी जूलरी भी साबित कर दिया कि सादगी ही सबसे बड़ी खूबसूरती होती है।

7/8

बता दें कि शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' से देशभर में जबरदस्त पॉपुलरिटी हासिल की।

8/8

बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से उन्होंने डेब्यू किया। हाल ही में वह 'सब फर्स्ट क्लास' मूवी में नजर आईं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.