शहनाज गिल सूट में लगी सोणी कुड़ी, 9 Photos में देखें पंजाब की कैटरीना कैफ का लुक

Published : Sep 01, 2026, 10:37 AM IST

शहनाज गिल सिंगिग, एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्रीन सूट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। आइए दिखाते हैं, पंजाब की कैटरीना कैफ के 8 फोटोज।

1/9

शहनाज गिल ने 31 अगस्त की शाम इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वो एथनिक अटायर में दिखीं।

2/9

शहनाज गिल ने गहरे ऑलिव ग्रीन कलर का सूट पहना था। जिस पर लाल, पीले, सफेद और नीले रंग के छोटे-छोटे फूल और छोटे फूल और ज्योमेट्रिक मोटिफ्स बने हुए हैं, जो आउटफिट को बेहद कलरफुल और अट्रैक्टिव बना रहे हैं।

3/9

सूट के साथ व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्रैप्स सलवार पहनकर शहनाज गिल कॉन्ट्रास्ट लुक क्रिएट करती दिखीं।

4/9

शहनाज ने इसके साथ हैवी सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके और हाथों में कई सिल्वर चूड़ियां व कड़े पहने हैं। ज्वेलरी उनके सिंपल लेकिन स्टाइलिश एथनिक लुक को और खूबसूरत बना रही है।

5/9

इस लुक में शहनाज ने मेकअप को काफी सटल रखा है। न्यूड लिप्स, हल्का बेस और आई मेकअप उनके नेचुरल फीचर्स को उभार रहा है।

6/9

शहनाज गिल ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा गया है, जिससे पूरे लुक में एलिगेंट टच जुड़ गया है।

7/9

शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी और ‘शिव दी किताब’ जैसे गानों में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उन्हें पंजाब का कैटरीना कैफ कहा जाता है।

8/9

साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद शहनाज ने बॉलीवुड का रुख किया। वह ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

9/9

शहनाज ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। फिल्म ‘इक कुड़ी’ के साथ उन्होंने प्रोडक्शन की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.