हाफ साड़ी में शिल्पा शेट्टी, 6 Photo में देखें 'संस्कारी लुक'

Published : Sep 29, 2026, 12:48 PM IST

Shilpa Shetty New Photos: 51 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी कमाल लगती हैं। यहां देखें साउथ इंडियन हाफ साड़ी में एक्ट्रेस के ग्सैमरस लुक की लेटेस्ट तस्वीरें।

1/6

Age is Just a Number, ये कहावत शिल्पा शेट्टी पर सटीक बैठती है। 51 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस का जलवा बरकरार है। इंस्टाग्राम पर शिल्पा का नया फोटो शूट सामने आया है, जहां गोल्डन हाफ साड़ी में वह कमाल लग रही हैं।

2/6

शिल्पा ने गोल्डन रंग की खूबसूरत सिल्क हाफ साड़ी पहनी है। साड़ी में नीचे की तरफ चौड़ा बॉर्डर औऱ गुलाबी रंग की हेमलाइन पर पतली पाइपिंग दी गई है। साथ में ट्रेडिशनल कमरबंध लुक को खास बना रहा है।

3/6

साड़ी के पल्लू में गोल्डन जारी का काम है, जबकि पल्लू के किनारों को सिंपल रखने की बजाय एक्ट्रेस ने लटकन वर्क डिजाइन चुना है, जो उनके ओवरऑल साउथ इंडियन लुक को इन्हेंस कर रहा है।

4/6

शिल्पा ने मेकअप और ज्वेलरी बिल्कुल मिनिमल रखी हैं। उन्होंने सॉफ्ट ग्लोइंग बेस के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाई है जो फेस को बहुत एलिगेंट बनाती है। ज्वेलरी की बात करें तो कुंदन-मोतियों वाला नेकेलस उनके लुक को आकर्षक बनाता है।

5/6

शिल्पा शेट्टी ने बालों को हाफ अप ट्विस्टेड स्टाइ में बांधकर ओपन हेयर्स को हल्का सॉफ्ट वेवी लुक दिया है। साथ में हाफ मून गजरा, चौड़े सुनहरे कंगन और बैकलेस ब्लाउज ग्रेसफुल टच दे रही है।

6/6

शिल्पा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापन से की थी, जिसके बाद फिल्मों में कदम रखा। उनकी फिल्म बाजीगर थी, जो 1993 में रिलीज हुई थी। इसके बाद शिल्पा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जानवर, धड़कन, अपने जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.