'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च में श्रेया सरन का ग्लैमरस अंदाज, 7 Photos में देखें अजय देवगन की 'वाइफ' का लुक

Published : Sep 10, 2026, 10:22 AM IST

श्रेया सरन ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। 'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च में उनका स्टाइलिश लुक खूब पसंद किया गया। 7 फोटोज में देखें उनका ग्लैमरस अंदाज।

1/7

'दृश्यम 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रेया सरन ने व्हाइट कलर का ड्रेस पहनकर महफिल लूट लीं। वो इस ड्रेस में कमाल की हसीन लग रही थीं।

2/7

श्रेया सरन ने इस खास मौके के लिए ऑफ-व्हाइट सैटिन गाउन कैरी किया। डीप काउल नेकलाइन वाला यह आउटफिट उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा था। ड्रेस की फिटिंग और कमर पर दिया गया ड्रेप डिटेल उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा था।

3/7

ड्रेस का हाइलाइट प्वाइंट इसका नेकलाइन था। जिस पर सिल्वर जरी और सीक्वेंस का वर्क था। जो एक नेकलेस की तरह दिख रहा था। डीप नेक गाउन पर खास तौर पर उभरकर नजर आ रहा है।

4/7

मेकअप की बात करें तो श्रेया ने इस लुक के साथ ग्लोइंग बेस, न्यूड लिप्स और हल्का आई मेकअप चुना। उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा, जिससे उनका लुक एलिगेंट के साथ-साथ ग्लैमरस भी नजर आया।

5/7

श्रेया ने अपने आउटफिट के साथ व्हाइट पॉइंटेड हील्स पहनीं। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है। ग्रीनरी से घिरे खूबसूरत बैकग्राउंड में श्रेया का व्हाइट लुक और भी ज्यादा निखरकर सामने आया।

6/7

श्रेया सरन इस साल दृश्यम 3 में दिखेंगी। अजय देवगन के साथ वो एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) में नंदिनी सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगी। 2 अक्टूबर को मूवी रिलीज होगी।

7/7

बॉलीवुड में उन्हें ‘आवारापन’, ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम 2’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए खास पहचान मिली। बता दें कि एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म ‘इष्टम’ (2001) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.